आगरा

होटल में मां ने बेटी के साथ जो करवाया उसे जान पुलिस अधिकारी भी रह गए हैरान

एसएसपी से शिकायत के बाद पीड़िता की मां सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 1:39 PM IST
Feature image

आगरा। 13 वर्ष की किशोरी के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में किशोरी ने मां पर ही हैरान करने वाला आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत के बाद पीड़िता की मां सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सामूहिक दुष्कर्म

मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। आरोप है कि फिरोजाबाद के एक गांव की महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ क्षेत्र के होटल में रुकी। इस दौरान होटल में पांच लोग आ गए। उन्होंने किशोरी के साथ जबरदस्ती करनी शुरू की। इस पर किशोरी ने विरोध किया तो होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि होटल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

मां सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

किसी तरह किशोरी छूट कर अपने गांल पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने तहरीर दी। एसएसपी ने पुलिस की जीप से पीड़िता को थाना एत्माद्दौला भेजा। पिता की तहरीर पर पीड़िता की मां सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Published on: