आगरा

युवती के अपहरण की ऐसी स्टोरी, जिसने उड़ाए पुलिस के होश, परिवार वाले आए तो हुआ बड़ा खुलासा

आगरा किले सामने जाम में फंसी कार से वह कूद गई। बदहवास हालत में पुलिस चौकी पर पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 8:16 AM IST
saharanpur
अपहरण

आगरा। युवती ने अपने अपहरण की पुलिस को ऐसी स्टोरी सुनाई, कि पुलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि आगरा किले के पास उसने अहपरणकर्ताओं के चंगुल से जान बचाई है, लेकिन जब पुलिस ने परिवारीजनों को बुलाया, और परिवार वालों ने कुछ अलग ही जानकारी दी, मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने युवती को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ये है मामला
युवती ने बताया कि आगरा किले सामने जाम में फंसी कार से वह कूद गई। बदहवास हालत में पुलिस चौकी पर पहुंची। युवती ने पुलिसवालों को जो घटना बताई, उसे जानकर उनके होश उड़ गए। युवती ने बताया कि कार सवारों ने उसका अपहरण किया था। वह कार से कूदकर भाग आई। युवती ने बताया कि वो अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वो पढ़ाई कर रही है। साथ ही ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी ले रही है। उसने बताया कि ब्यूटी पार्लर जाते समय गांव की नहर के पास कार में सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। आंख खुली तो वह कार में बैठी हुई थी।

कार से कूदकर भागी
युवती ने पुलिस को बताया कि आगरा किला के सामने कार जाम में फंसी थी। युवक बाहर खड़े हुए थे। मौका पाकर वो कार से भाग गई। पुलिस ने ये स्टोरी सुनी तो होश उड़ गए। इसके बाद युवती के परिजनों से संपर्क किया गया। बाह में रहने वाले युवती के एक रिश्तेदार पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर आ गए। उन्होंने बताया कि युवती पहले भी घर से चली गई थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। घर से जाने के बाद वो कहानी बना लेती है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

Published on: