आगरा

World Environment Day: ये शहर दौड़ेगा साइकिल पर, ली जाएगी शपथ

'गो ग्रीन साइक्लोथॉन' कार्यक्रम के पोस्टर और टी-शर्टस का विमोचन किया।

2 min read
Jun 03, 2018
World Environment Day

आगरा। जीवन को सरल बनाने के लिए विज्ञान ने पहिए का अविष्कार किया था, लेकिन हम आराम पसंद हो गए और उसके अधिक से अधिक इस्तेमाल के आदी हो गए। हमारी यही कमजोरी ने हमें बीमारी देना शुरु कर दिया है। आज जरूरत है, साइकिल को अपनाकर और जहरीले धुएं से बचकर पर्यावरण सुधार की। इस पर पहल कर रही है परफेक्ट प्लानर्स संस्था। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा से साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में रविवार को संस्था के सदस्यों ने 'गो ग्रीन साइक्लोथॉन' कार्यक्रम के पोस्टर और टी-शर्टस का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें - ताजमहल का रंग क्यों बदल रहा है, अब केन्द्र सरकार कराएगी इसकी जानकारी

ये बोले पदाधिकारी
संस्था के सदस्य शशांक वार्श्णेय ने बताया कि हमें एक बार फिर साइकिल की तरफ लौटना होगा, ताकि शरीर स्वस्थ रहे। प्रौद्योगिकी ऐसी हो जो पर्यावरण का नुकसान न करें। हम ऐसे प्रॉडक्ट अपनाएं जो प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं। हमें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। गो ग्रीन साइक्लोथोन का उत्साहवर्धन करने के लिए आगरा साईकिलिस्ट मनोज शर्मा भी पहुंच रहे हैं। हिमांशु गंभीर व सुमेघा गंभीर ने संयुक्त रूप से बताया कि पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए 5 जून को प्रातः 6 बजे सदर बाज़ार से साइकिल पर आगरा दौड़ेगा जिसमें अधिकारी, व्यवसायी व पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे और विभिन्न स्थानों से होती हुई गो ग्रीन साइक्लोथोन वापस सदर बाज़ार पहुंच कर समाप्त होगी।


होगा पौधा रोपण
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि पर्यावरण जागरुकता पर पौधारोपण भी किया जाएगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रक्षित मेहरा, निशिकांत, डिम्पल आसवानी, यतीन गंभीर, काजल शर्मा, डौली आसवानी, अंकिता दयाल, संमित्रा भटचार्या आदि मौजूद रहे।

Published on:
03 Jun 2018 06:03 pm
Also Read
View All