आगरा

Vande Bharat Metro Train: खुशखबरी! सवा घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली, यूपी को वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की मिलने जा रही सौगात

Vande Bharat Metro Train: उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। इसके अनुसार आगरा से नई दिल्ली की दूरी अब सवा घंटे में तय की जा सकेगी। रेलवे इसके लिए वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाएगा। इसका ट्रायल जुलाई में किया जाएगा।

2 min read
May 17, 2024

Vande Bharat Metro Train: यूपी वालों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन फर्राटा भरने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली और आगरा के बीच यह ट्रेन चलेगी। आगरा-वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही अपनी पहली यात्रा पर निकल सकती है। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की स्पीड की बात करें तो आगरा-वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी। ऐसे में यह मौजूदा नई दिल्ली इंटरसिटी सर्विस को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। इसके साथ ही आगरा से नई दिल्ली की 200 किलोमीटर की दूरी मात्र सवा घंटे में तय की जा सकेगी।

Vande Bharat Metro Train: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO ने क्या बताया?

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। यह अपने अंतिम गंतव्य नई दिल्ली पहुंचने से पहले आगरा और लखनऊ स्टेशनों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का जुलाई में रेलवे सेक्शन पर ट्रायल किया जाएगा।

दरअसल, आगरा और नई दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। फिलहाल आगरा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नई दिल्ली-आगरा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग भी सुबह की हो सकती है।

150 से 200 किलोमीटर की दूरी वाले शहरों को जोड़ेगी (Vande Bharat Metro Train) वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि भारतीय रेलवे अब 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को पलवल और वृदावन के बीच वंदे भारत ट्रेन में कवच सिस्टम का ट्रायल किया गया। यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली 8 डिब्बों की वंदे भारत ट्रेन थी।

सिन्हा ने खुद इसमें यात्रा करते समय कवच की क्षमता का आकलन किया। यह सफल रहा और ट्रेन कवच की मदद से लाल सिग्नल पर अपने आप रुक गई। ट्रेन ने लोको पायलट के हस्तक्षेप के बिना कवच की मदद से सभी गति प्रतिबंधों का पालन किया। इस ट्रायल को देखते हुए अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन यूपी में भी चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका पहला ट्रायल जुलाई में आगरा से नई दिल्ली के बीच किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर