आगरा

रास्ते में मिल गई प्रेमिका, तो दूल्हा छोड़ भागा बारात, दुल्हन की इज्जत बचाने के लिए फिर साहसी युवक ने उठाया बड़ा कदम

एक अन्य युवक ने दुल्हन की इज्जत बचाने के लिए उसका हाथ थाम लिया।

less than 1 minute read
Jan 13, 2020
Feature image

आगरा। प्रेम को कुर्बान कर बारात लेकर चल तो दिया, लेकिन रास्ते में जब प्रेमिका मिल गई, तो उसने सारे रिश्ते तोड़ प्रेमिका का हाथ थाम लिया। दूल्हा भागा, तो दुल्हन के घरवाले परेशान हो गए। बेइज्जती के डर से किसी से कुछ कह नहीं पा रहे थे। इतने में एक अन्य युवक ने दुल्हन की इज्जत बचाने के लिए उसका हाथ थाम लिया।

ये है कहानी
मध्य प्रदेश के भोपाल से बारात आगरा के बाह में आ रही थी। निकाह की तैयारी चल रही थी। बारात का स्वागत करने के लिए सभी उत्सुक थे। रात में निकाह होना था। बरात आगरा तक पहुंच चुकी थी। बताया गया है कि आगरा में बारात एक स्थान पर रुकी, जहां बहाने से दूल्हा बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया। दुल्हा के गायब होते ही बाराती परेशान हो गए, तो उधर दुल्हन के परिवार में भी कोहराम मच गया। समझ नहीं आ रहा था क्या करें।

युवक ने दिखाई हिम्मत
दिव्यांग पिता के आंसू और दुल्हन की बुरी हालत को देख इटावा के युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजन राजी हो गए। आनन-फानन में दोनों का निकाह करा दिया गया। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की।

Published on:
13 Jan 2020 09:26 am