आगरा

जीआरपी ने दबोचे तीन शातिर, बना रहे थे बड़ी योजना

कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिरों को दबोचा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2018, 5:18 PM IST
grp
grp

आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिरों को दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन शातिरों के पकड़ने के बाद यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले अन्य शातिर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़ें -

खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, रनवे का होगा विस्तार

माता-पिता के जुल्म की बच्चे ने सुनाई कहानी, तो भर आईं आंखें

ये है मामला
आगरा कैंट जीआरपी ने 3 शातिर बदमाशों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के झांसी साइट प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के पास बने स्टोर रुम के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। शातिरों के पास से तीन चाकू, 8 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित 11400 की नगदी बरामद की है। जीआरपी थाना आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम योगेश दुबे, बबलू उर्फ सुनहरी व गोविंद है।

ये भी पढ़ें -

आवास विकास कॉलोनी में चोरों का आतंक, दो घरों के तोड़े ताले

पाकिस्तानी नस्ल के कुत्ते को देना होगा 2250 जुर्माना, बिना टिकट कर रहा था ट्रेन में सफर

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
जीआरपी थाना आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि ये तीनों शातिर चलती हुई ट्रेन में लूट, चोरी, छिनैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दिया करते थे। आगरा कैंट जीआरपी ने दावा किया है कि इन शातिरों के पकड़ने के बाद यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले अन्य शातिर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़ें -

पत्रिका अभियानः हेल्दी वेंडर-हेल्दी फूड..,वेंडर के सामने ये बड़ी मजबूरी

बुजुर्ग शातिरों ने किसान के घर की थी डकैती

ये भी पढ़ें -

पुलिस गिरफ्त में आए नशे के बड़े सौदागर

Published on:
Also Read
View All