आगरा

हरियाणा की लड़की के साथ आगरा में हुआ गैंगरेप, देह व्यापार से जुड़े हैं आरोपी

हरियाणा की रहने वाली लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। युवकों ने लड़की को सेल्फी प्वाइंट से अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी देह व्यापार से जुड़े हैं।

less than 1 minute read
Jul 25, 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार की शाम लड़की फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी रोड पर घूमने गई थी। तभी युवक अपने एक दोस्त के साथ कार में आया। दोनों ने लड़की को जबरदस्ती कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सेल्फी प्वाइंट से किया अगवा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। कुछ वर्ष पूर्व आगरा के एक युवक से पहचान हुई थी। बाद में पता चला कि युवक देह व्यापार का काम करता है। होटलों में ले जाकर युवतियों से देह व्यापार कराता है। इसकी जानकारी होने के बाद उसने उससे दूरी बना ली। मगर युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा उसे परेशान करने लगा। जब वह घूमने गई तो लड़का उसके पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर दी धमकी

युवक जब लड़की को किडनैप करके ले जा रहे थे तब लड़की ने इसका विरोध किया। लेकिन उन युवकों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। लड़के उसे सेल्फी प्वाइंट के पीछे प्लांट में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाए हैं। दोनों पर पूर्व देह व्यापार का केस दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
25 Jul 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर