आगरा

ताजमहल पर बारिश के बीच ऐसे रहे हालात

शुक्रवार को नमाज के लिए आए नमाजियों को हुई परेशानी
2 min read
Jul 27, 2018
taj mahal
ताजमहल पर बारिश के बीच ऐसे रहे हालात

आगरा। दो दिन हुई बारिश से शहर पानी पानी हो गया। हर ओर जलभराव देखने को मिला। सड़कों ने तालाब जैसा रूप धारण कर लिया तो गली मोहल्लों की सड़कें नाला बन गई। ऐसे में ताजमहल पर भी बारिश ने खासा प्रभाव डाला। ताजमहल पर भी जलभराव हो गया। शुक्रवार को नमाज अदा करने आए नमाजियों को बेहद परेशान होना पड़ा। ताजमहल के बगीचों में पानी भर गया। वहीं नमाज अदा करने वाली मस्जिद तक पहुंचने वाला रास्ता पूरा जलमग्न हो गया।

पानी पानी हो गया ताज
गुरुवार तड़के से शुरू हुई बारिश रुक रुक कर आगरा को भिगोती रही। शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे तक हुई बारिश ने आगरा शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। इस बारिश से ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल भी अछूता नहीं रहा। ताजमहल पर भी बारिश का खासा प्रभाव देखा गया। शुक्रवार को आम पर्यटकों के लिए बंद रहने वाले ताजमहल पर नमाज पढ़ने के लिए जब लोग पहुंचे तो पानी के बीचों बीच से उन्हें गुजरना पड़ा। बगीचों में पानी भर गया वहीं ताजमहल के मैदान भी पानी से भरे रहे। ताजमहल में मस्जिद पर नमाज अदा करने वालों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। इस बारिश के चलते एएसआई अधिकारी लाचार नजर आए।

अन्य स्मारकों का रहा बुरा हाल
वहीं अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को भी पानी ने छति पहुंचाई। फतेहपुरसीकरी में बीती शाम कुछ हिस्सा पानी के चलते खिसक गया। वहीं सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब में भी जलभराव हो गया। बारिश में एक ओर जहां लोग घरों में दुबके रहे। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों में उत्साह और जोश नजर आया। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के चलते कई पर्यटक अगले दिन के लिए आगरा में रुके।

Published on:
27 Jul 2018 05:50 pm