आगरा

कैसा गुजरेगा बुधवार का दिन, इनको मिलेगा रुका हुआ धन, दुर्घटना के भी बन रहे योग

स्मृति कम हो रही है, तो गाय को हरा चेहरा खिलायें। बहन बेटियों को हरे वस्त्र दान करें।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 8:34 AM IST
Feature image

आगरा। बुधवार को गाय की सेवा करें। गौ पालन करें, माता बहनों का सम्मान करें। जिनके व्यापार में रुकावट आ रही है। स्मृति कम हो रही है, तो गाय को हरा चेहरा खिलायें। बहन बेटियों को हरे वस्त्र दान करें।

मेष राशि - आज चोरी का भय बना रहेगा। धनहांनि संभव है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। संतान पक्ष से तनाव मिलेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां बनेंगी। शिक्षण कार्य में संलग्न लोगों को लाभ मिलेगा।
वृष राशि - आज माता से अनबन हो सकती है। भूमि संबंधी कार्यों में अवरोध आ सकता है। वाहन सुख उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आमंदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे।
मिथुन राशि - आज धनलाभ का योग बनेगा। किसी प्रियमित्र से भेंट होगी। तीर्थयात्रा या देव दर्शन के योग बनेंगे। भाई से धन अथवा उपहार प्राप्त होगा। उर्जा से परिपूर्ण बने रहेंगे।
कर्क राशि - परिवार में खुशिया का अवसर उपलब्ध होगा। धन आगमन का योग बनेगा। आप की वाणी प्रभावशाली रहेगी। विदेशी यात्रा या लम्बी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में उन्नति होगी।
सिंह राशि - आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का आर्शीवाद प्राप्त होगा। वाहन सुख उत्तम रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। गृहस्थ जीवन में चला आ रहा व्यवधान दूर होगा।
कन्या राशि - आज घरेलू आवश्यकता की वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। लम्बी यात्रा के योग बनेंगे। शरीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस करेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि - आज कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नति या वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से भेंट होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चित राशि - आज आपको मान सम्मान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से लाभ होगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। पिता से धन अथवा उपहार प्राप्त होगा।
धनु राशि - आज देव दर्शन या तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में भागदौड़ बनी रहेगी। किसी वस्तु के चोरी का भय बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें, बाद विवाद संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मकर राशि - आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना संभव है। किसी प्रियजन से अनबन होगी। लम्बी यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अक्समात धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
कुंभ राशि - आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगी। नवीन वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
मीन राशि - आज व्यापार में आमदनी अच्छी होगी। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ऋण अथवा कर्ज लेने के प्रयास सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन या उपहार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बड़ों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा।

डॉ. अरविंद मिश्र
विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक