इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने मानव अधिकारों को उचित व व्यापक रूप में जाना।
आगरा। प्रिल्यूड छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव शिक्षा के साथ साथ अन्य क्रियाकलापों के माध्यम से आज के बदलते परिवेश में समय व सन्तुलन को बनाए रखने के प्रयास में अग्रसर रहता है। इसी क्रम में आज विद्यालय परिसर में बच्चों को मानव अधिकारों की शक्ति से परिचित कराने हेतु एक प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन उद्देश्य छात्रों में आदर के प्रति जागरूकता, सहन शक्ति की भावना को व्यवहार में विकसित करना, मानव अधिकारों की जानकारी देना आदि रहा।
ये भी पढ़ें -
ये हैं अधिकार
इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने मानव अधिकारों को उचित व व्यापक रूप में जाना। उन्होंने प्रमुख मानव अधिकार जैसे शोषण, हिंसा से मुक्त जीवन, अपनी अभिव्यक्तियों को स्वतंत्रता पूर्वक दूसरों के समक्ष व्यक्त करना, अपनी दैनिक आवश्यकताओं की जैसे भोजन, जल इत्यादि की समुचित आपूर्ति के बारे में जाना। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश प्रेक्षित किया गया कि आज के युग में मानव अधिकारों की उचित परिभाषा व जानकारी देने हेतु मानव अधिकार शिक्षा अनिवार्य रुप से आज के बच्चों को दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें -
World Heritage Day: ताजमहल की खूबसूरती के लोग क्यों हैं दीवाने, तस्वीरें देखें तो आएगा समझ
कार्यक्रम की सराहना
विद्यालय के प्रबंधक सुशील गुप्ता ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए विभिन्न विद्यालयों श्री राम सेन्टेनियल स्कूल, एसएस कांवेन्ट पब्ल्कि स्कूल, सुमित राहुल पब्ल्कि स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने किया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सोका गक्कई के सहसौजन्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें -