आगरा

तीन बच्चों के​बाप पर वेलेंटाइन वीक का ऐसा चढ़ा खुमार, बाहर वाली को ले आया घर उसके बाद…

प्रेमिका को अपने साथ रखना चाहता है पति
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 11:53 AM IST
Valentine Day, Valentine week, affair, Husband affair, love, Valentine day date 2018, when is Valentine day in india, Valentine day date, happy Valentine day, agra police, up police, thana jagdishpura, jagdishpura police station

आगरा। तीन बच्चों का पिता युवती के प्यार में इस कदर डूब गया कि घर परिवार सब भूल गया। वेलेंटाइन वीक में ये हाईप्रोफाइल मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सामने आया है। महिला को साथ रखने की जिद करने वाला युवक अपनी पत्नी की बात नहीं सुन रहा है। युवक अपने घर में उस युवती को लेकर आया है। घर में युवती के आने से पत्नी परेशान है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है।

वेलेंटाइन वीक में घर लेकर आया युवती
वेलेंटाइन वीक का खुमार इस कदर युवक के सिर चढ़कर बोला कि बाहरवाली को लेकर घर में आ गया। छह महीने पहले ही उस युवक के एक युवती से संबंध बने थे। युवक शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।युवक अपने साथ युवती को घर लेकर आ गया और पत्नी से कहा कि वह युवती को घर पर ही रखेगा। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। थाने में काफी देर तक मामला चलता रहा। युवक अपने बच्चों और पत्नी के सामने युवती से प्रेम करने की बात करता रहा। युवक और युवती एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, वे नहीं माने। युवक युवती को अपने साथ घर में रखने की जिद पर अड़ा हुआ है। वहीं पुलिस पशोपेश में आ गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

वेलेंटाइन वीक में ये हैं दिन
07 फरवरी – रोज डे
08 फरवरी – प्रपोज डे
09 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टैडी डे
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
12 फरवरी – हग डे
13 फरवरी – किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे
15 फरवरी किक डे

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक