आगरा

प्यार या डर, पत्नी को फंदे पर लटका देख, पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

2 मौतों से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 4:41 PM IST
Husband And Wife Commit Suicide
Husband And Wife Commit Suicide

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगदपुर में गुरुवार देर रात विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं पत्नी का शव पंखे पर लटका देख पति ने पास के गांव के पेड़ पर फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब चर्चा ये है कि ये प्रेम था या डर। वह अपनी पत्नी से बेहद प्रेम भी करता था और चर्चा ये भी है कि पत्नी की इस तरह मौत के बाद वह फस न जाए, इसलिए ये कदम उठाया है।

यहां का है मामला
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगदपुर निवासी अरविंद पुत्र तोताराम उम्र करीब 25 वर्ष की शादी पूनम पुत्री महेश उम्र करीब 23 वर्ष निवासी गांव परसूती का नगला आगरा से 8 माह पूर्व धूमधाम से हुई थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम को पति अरविंद बाजार सब्जी लेने गया था, तभी पूनम ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पति जब बाजार से लौट के आया तो देखा पत्नी पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिसे देख कर पति अरविंद ने पड़ोसी गांव विक्रमपुर के पास एक पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों में मचा कोहराम
पति पत्नी की आत्महत्या से गांव और परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी का शव फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस भी असमंजस में हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो मायके जाने को लेकर अक्सर विवाहिता पति से झगड़ा करती थी, जिससे गृह क्लेश भी रहता था। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद डर के मारे पति ने भी आत्महत्या कर ली है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक