आगरा

आईएमडी ने आज के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ और कई मौसमी सिस्टम सक्रिय

IMD Orange Alert: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी।

2 min read
Mar 16, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Meteorological Department Orange Alert: मौसम विभाग में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 42 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 17 जिलों में ओला गिरने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ रहा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई है। तेज हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। बीमारियां भी बढ़ रही हैं। अस्पताल में लंबी-लंबी लाइन लगी है।‌ आगरा में आज दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है। आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 19 मार्च से मौसम में परिवर्तन आएगा।

ये भी पढ़ें

सांसद सतीश गौतम बोले, “सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा मुसलमान को, अब क्या हमारी…”

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग में आज सोमवार के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हरदोई, उन्नाव, बरेली, अमेठी, शाहजहांपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, शामली, अमरोहा, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, बनारस सहित 40 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों के लिए ओले गिरने की चेतावनी

इसके साथ ही सीतापुर, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर खड़े होने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को बारिश में ब्रेक लगेगा। लेकिन 19 मार्च से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ‌

आगरा में आज दोपहर बाद बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज दोपहर बाद मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान मौसम काफी खराब हो जाएगा। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और चमकने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 15 to 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगरा में 18 and 19 मार्च से मौसम में एक बार फिर उलटफेर होगा। 20 मार्च को झमाझम बारिश होने की संभावना है। 21, 22, और 23 मार्च को भी बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में 4-6 डिग्री के बीच गिरावट आएगी।

Also Read
View All

अगली खबर