आगरा

इस तरीके से खाया आम, तो हो सकती है मौत, यकीन न हो तो पढ़ लें ये खबर

आम को गलत तरीके से खाने के कारण बड़ी संख्या में लोग हो रहे बीमार।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2019, 8:28 AM IST
Feature image

आगरा। बगीचों में अभी आम पके नहीं हैं, लेकिन बाजार कई किस्म के आम दिखाई दे रहे हैं। देखने में ही ये स्वादिष्ट लग रहे हैं, लेकिन ये आम आपको बीमार ही नहीं कर सकते, बल्कि मौत का कारण भी बन सकते हैं। ये हम नहीं, बल्कि डॉक्टर्स का कहना है। बाजार में ठेल ढकेलों पर आम देखकर खूब जी ललचाता है। ढ़ेरे सारे आम घरों में पहुंच रहे हैं और लोग जमकर खा भी रहे हैं, लेकिन परेशानी की बात ये है कि आम को सही तरीके से न खाने के कारण ये लोगों को बीमार भी कर रहा है। इतना ही नहीं आम खाने से मौत भी हो सकती है।

यहां से शुरू होती ये बीमारी
डॉ. एके खन्ना ने बताया कि बाजार में जो आम आ रहा है, उसे कार्बाइड से पकाया जा रहा है। हरा आम कुछ घंटों के लिए कार्बाइड में रखा, उसके बाद जब निकाला, तो ये पीला और पका हुआ निकला। बस यहीं से बीमारी की जड़ शुरू होती है। आम को पकाने में प्रयोग में लाया जाने वाला कार्बाइड बेहद हांनिकारक होता है। ये आम की उपरी सतह पर चिपक जाता है। इसके बाद इसकी न तो धुलाई होती है और नाहीं सफाई। ऐसा ही आम बाजार में आता है और इसे लोग खरीदकर घर ले जाते हैं।

इस तरह हो रहे बीमार
डॉ. एके खन्ना ने बताया कि ये कार्बाइड जब पेट में जाता है, तो सबसे पहले तो ये गले पर अटैक करता है। इससे गला जकड़ जाता है। सीने में दर्द और गैस की परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही तेज बुखार भी आना शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों इस तरह के बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। सभी को सलाह ये दी जा रही है, कि आम जरा संभलकर खायें।

आम खाने का सही तरीका
डॉ. खन्ना ने बताया कि बीमारी के डर से आम का स्वाद लेना न भूलें, बस इसे खाने का तरीका थोड़ा सा बदल लें। उन्होंने बताया कि करते क्या हैं, कि बाजार से आम लाए, पानी में धुला और काटा और छिलक सहित आम की खांप को मुंह में डालकर गूदा दांतों से खींच लिया। ऐसा नहीं करना है, आम का छिलका मुंह में नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ये भी कर सकते हैं कि आम को एक दिन के लिए पानी में डालकर रख दें। अगले दिन उसे पानी से निकालें और धुलकर खायें, इस तरह से भी आप इन बीमारी से बच सकते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक