आगरा

सेना भर्ती दौड़ में पास हुए अभ्यर्थी हो जाएं तैयार, उनके लिए जरूरी है ये खबर

इस परीक्षा में लगभग 1900 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2018, 3:35 PM IST
Feature image

आगरा। सेना भर्ती की कीठम में हुई दौड़ में जो अभ्यर्थी पास हुए थे, वे अब तैयार हो जाएं। उनके लिए अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। ये लिखित परीक्षा 28 जनवरी को एकलव्य स्टेडियम में होगी। इस परीक्षा में लगभग 1900 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती की दौड़ में पांच हजार अ‌भ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें से लगभग तीन हजार प्रमाणपत्रों की जांच और मेडिकल की परीक्षा में बाहर हो चुके हैं।

लिखित परीक्षा की चल रही तैयारी
भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन से बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा करीब नौ सौ अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट पाए गए थे। इन्हें पुन: परीक्षण के लिए भेजा गया था। यह परीक्षण भी लगभग पूरा हो चुका है। इस परीक्षण में पास होने वाले अभ्यर्थियों को भी इस लिखित परीक्षा के लिए मौका मिलेगा। बता दें कि ये भर्ती आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलों की है। कीठम में 12 दिन तक दौड़ चली थी। कुल एक लाख 15 हजार आवेदन किए गए थे।

तैयार होगी मेरिट लिस्ट
शरीरिक परीक्षा में पास होने के बाद अब ये महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर युवाओं का चयन सेना में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट रखने वाले लगभग 900 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये दौड़ पास कर चुके हैं। इनका चयन लगभग तय है। अभ्यर्थियों की मेरिट दौड़ सहित सभी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। दौड़ में बड़ी संख्या में ग्रुप ए में रहे थे। ये बहुत तेज दौड़े थे।

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक