आगरा

Indian Railways : रेलवे की सुविधा फिर से शुरू, सभी ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट पर सकेंगे सफर

Indian Railways अब जनरल टिकट पर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर। अब जनरल के टिकट पर यात्री सभी ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। 29 जून से यह नियम लागू हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 8:08 PM IST
Indian Railways :  रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह
Indian Railways : रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह

Indian Railways facility रेलवे की बंद सुविधा फिर से बरकरार। अब जनरल टिकट पर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर। अब जनरल के टिकट पर यात्री सभी ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। 29 जून से यह नियम लागू हो गया है। 29 जून से जनरल डिब्बों में सीट संख्या से टिकट यात्रा की बाध्यता खत्म हो जाएगी। ट्रेनों में आज से जनरल कोच का टिकट 15 रुपए सस्ता हो जाएगा। जनरल टिकट से यात्रा करने वाले मजदूर, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने कम्प्यूटर सिस्टम में जनरल कोच में आरक्षण बंद कर दिया है। इसके साथ ही जनरल डिब्बों में सीट संख्या के आधार पर टिकट जारी करने की बाध्यता भी खत्म हो जाएगी। कोरोनाकाल में रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को काबू करने के लिए सामान्य कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी थी। ऐसे में मजदूर वर्ग के लिए टिकट लेना आसान नहीं था।

5 जुलाई तक 100 प्रतिशत लागू होगा

आगरा रेल मंडल के अनुसार, अधिकांश ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है। नार्थ सेंट्रल रेलवे की ट्रेनों में यह व्यवस्था 29 जून से शुरू हो जाएगी। इसके बाद 5 जुलाई तक 100 प्रतिशत ट्रेनों के सामान्य कोचों के लिए लगाई आरक्षण कराने की बाध्यता समाप्त कर दी जाएगी। अभी ट्रेनों के जनरल कोच के मूल किराये में 15 रुपए आरक्षण शुल्क के भी शामिल किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा जनरल कोच में आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने से यात्रियों के 15 रुपए बचेंगे। साथ ही जनरल डिब्बों में सीट संख्या के आधार पर टिकट जारी करने की बाध्यता भी खत्म हो जाएगी।

क्यूआर से अनरिजर्व

रेल प्रबंधन क्यूआर कोड से अनरिजर्व टिकट देने की व्यवस्था भी शुरू करने जा रहा है। यात्रियों को काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एमएसटी और प्लेटफॉर्म टिकट भी क्यूआर कोड के माध्यम से बन सकेगा। यात्री अब जर्नी ब्रेक और सर्कुलर टिकट की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।

पैसेंजर-मेमू चलेंगी

रेल मंडल में बंद पड़ी पैसेंजर व मेमू श्रेणी की ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। रेल मंडल प्रवक्ता का कहना है कि ट्रेनों में अनरिजर्व टिकट पर यात्रा शुरू हो सकेगी। यात्रा से 48 घंटे पहले यात्री अपनी यात्रा की तारीख भी बदल सकेंगे। पिछले दो साल से यह सुविधा भी बंद थी।

रिजर्वेशन चार्ज नहीं लगेगा

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि, जनरल कोच में बुधवार से यात्रियों को रिजर्वेशन कराकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। विंडो से टिकट खरीदकर सभी ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा कर सकेंगे। रिजर्वेशन चार्ज के रूप में रेलवे द्वारा वसूले जा रहे 15 रुपए भी नहीं लगेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक