आगरा

निकाय चुनावः सपा का ये दांव, भाजपा को पड़ेगा भारी

सपा अपने प्रत्याशी के पत्ते सबसे बाद में खोलने की तैयारी कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2017, 4:06 PM IST
Feature image

आगरा। उत्तर प्रदेश में निकाय प्रमुखों के आरक्षण की घोषणा होते हुए टिकट के प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आना शुरू हो गए हैं। इस बार खास बात ये है, कि भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले आगरा में सपा किसी भी तरह मेयर की सीट पर कब्जा करना चाहती है। यही कारण है कि सपा अपने प्रत्याशी के पत्ते सबसे बाद में खोलने की तैयारी कर रही है।

भाजपा उम्मीदवार पर रहेगी नजर
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि सपा सबसे बाद में अपने पत्ते खोलेगी। समाजवादियों की नजर भाजपा उम्मीदवार पर रहेगी। भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है, ऐसे में भाजपा में बगावत होना लाजमी है, बस इसी बगावत का फायदा उठाने की तैयारी समाजवादी कर रहे हैं। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी ऐसे ही किसी उम्मीदवार पर दाव लगाएगी, जो भाजपा से किनारा करके आएगा।

वैश्य प्रत्याशी पर दांव
सभी दलों में नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। आगरा की बात करें, तो यहां वैश्य मतदाता सबसे अधिक है, इसलिए दलों का प्रयास है कि वरीयता वैश्य प्रत्याशी को ही दी जाए। हालांकि दूसरी जातियों के दावेदारों के नामों पर भी मंथन किया जा रहा है।

भाजपा का रहा है कब्जा
आगरा की बात करें, तो महापौर सीट पर शुरू से भाजपा का कब्जा रहा है। ऐसे में सीट सामान्य होने पर भाजपा में टिकट को लेकर ज्यादा घमासान है। विधानसभा चुनाव में भाजपा में टिकट पाने की दौड़ में पिछड़े दावेदार अब मेयर की टिकट हासिल करने के लिए जोड़तोड़ में जुट गए हैं। कई ऐसे दावेदार थे, जो विभिन्न विधानसभा सीटों से टिकट मांग रहे थे।


लखनऊ पहुंचे ये नाम
भाजपा से महापौर का टिकट मांग रहे दावेदारों में नवीन जैन, विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्त, शिवशंकर शर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सुरेंद्र गुप्ता, गामा दुबे, विजय दत्त पालीवाल, पूरन डाबर व राकेश गर्ग के नाम लखनऊ तक पहुंचे हैं। व्यापारी नेता टीनएन अग्रवाल और वीरेंद्र अग्रवाल भी दावेदारी को ताल ठोंक रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All