आगरा

इस IPS के ट्रांसफर से पूरा शहर बैचेन, किया ऐसा काम कि सभी को बना लिया अपना मुरीद

तेज तर्रार छवि रखने वाले आईपीएस अमित पाठक का तबादला जरूर हुआ है, लेकिन वे आगरा में अपनी अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 8:57 AM IST
SSP Agra Amit Pathak news
SSP Agra Amit Pathak news

आगरा। तेज तर्रार छवि रखने वाले आईपीएस अमित पाठक का तबादला जरूर हुआ है, लेकिन वे आगरा में अपनी अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं। एसएसपी आगरा अमित पाठक को मुरादाबाद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं अयोध्या से जोगेन्द्र कुमार को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है। हम बात कर रहे हैं आईपीएस अमित पाठक की। अमित पाठक ने आगरा में अपनी अलग ही पहचान बनाई। पुलिसिंग के लिये वे बेहद सख्त नजर आये, तो वहीं उनके सरल व्यवहार ने आगरावासियों का खूब दिल जीता।

Amit Pathak news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/08/ssp1_2157539_835x547-m_4680808-m.jpg">

लाल बुलेट रही चर्चा में
तेज तर्रार अधिकारी की छवि रखने वाले आईपीएस अमित पाठक को आगरा की सितंबर 2017 में जब कमान मिली, तो पुलिसिंग में परिवर्तन नजर आने लगा। नए नए प्रयोगों के साथ एसएसपी ने पुलिसिंग में ही परिर्वन नहीं किया, बल्कि वे आगरा में जमकर चर्चा में रहे। खास बात ये रही, कि एसएसपी के साथ उनकी लाल बुलेट भी चर्चा में छाई रही। ताजमहल के आस पास के ऐरिया में लपकों और अतिक्रमणकारियों का हाल जानने के लिए एसएसपी सादा कपड़ों में अपनी लाल बुलेट से अचानक पहुंचे। इसके बाद एत्मादौला क्षेत्र में जाम की समस्या को देखने के लिए भी एसएसपी ने यही कदम उठाया। शहर में चलने वाले ओपन बार भी एसएसपी अमित पाठक लाल बुलेट से सादा कपड़ों में पहुंचे। इन सभी मामलों में पुलिस को एसएसपी आगरा की फटकार खानी पड़ी।

साइकिल पर भी सवार हुये एसएसपी
इतना ही नहीं लाल बुलेट जब पहचान बनी, तो एसएसपी ने पुलिसिंग की हकीकत जानने के लिये इस बार साइकिल की सवारी शुरू कर दी। अपने बंगले से साइकिल पर सवार होकर एसएसपी ने सुबह के समय शहर की सड़कों का भ्रमण किया। मॉल रोड पर चलने वाली अवैध ट्रैक्टर मंडी पहुंचे तो वहीं अतिक्रमणकारियों पर भी एसएसपी आगरा ने सख्त कार्रवाई की।

वर्ष 2007 बैच के हैं अमित पाठक
वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित पाठक तेज तर्रार छवि रखते हैं। एसएसपी विशेष कार्य बल यानि एसटीएफ में तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज घटनाओं का पर्दाफाश किया है। इनमें सोशल मीडिया में सबसे बड़े 3700 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 650 करोड़ रुपये की बरामदगी की। इसे इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना गया है।

Updated on:
8 Jun 2019, 8:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?