आगरा

कृष्ण जन्म से दशावतर तक की लीलाओं ने भक्तों को किया भाव विभोर

पांच दिवसीय श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे हुआ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 8:19 PM IST
sri jagannath
बीमार पड़े जगन्नाथ महाराज भक्तों को दर्शन देने 14 जुलाई को मंदिर से बाहर आएंगे

आगरा। रंग बिरंगी रश्मियों से जगमगाते रश्मि नगर में आज उत्सव का दृष्य था। पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नटवरी नृत्य कथक के माध्यम से कृष्ण जन्म से लेकर रासलीला के मंचन ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं दूसरी ओर भक्ति वेदान्त गुरुकुल वृंदावन के विद्यार्थियों ने उडीसी नृत्य गोतीपुआ के जरिए दशावतार का मंचन कर संदेश दिया कि सच्चे भक्तों की रक्षा के लिए भगवान हर पल तैयार रहते हैं।

श्रीराम वंदना प्रस्तुत की
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कथक नृत्यांगना अनुराधा शर्मा ने श्रीराम वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरान्त कृष्ण जन्म की भावमय लीला से लेकर बाल लीला, गोवर्धन लीला, माखन चोरी और रासलीला से मानों रश्मिनगर वृंदावन धाम बन गया और भक्त गोप व गोपी। ठुमक चलत कन्हैया, पैजनिया छमछम बाजे रे..., मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो...पर कथक नृत्य की प्रस्तुति अनुराधा शर्मा की टीम में अयाती शर्मा, वंशिका शर्मा, आन्या, अरुनिमा, स्वाति, प्रिया, निमिषा, सुपर्णा, अनिल, संदीप आदि ने दी। भक्ति वेदांत गुरुकुल के विद्यार्तियों ने गुरु विश्वनाथ व पवन दुबे के नेतृत्व में दशावतार लीलां का मंचन किया। सर्प्रथम गुरुवंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों में रोहिणी नंदन, ऋषभ, रामदास, हर्ष, उज्ज्वल, अभिषेक शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, राहुल बंसल, अखिल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित बंसल, लड्डू भाई, विमल नयन, वैभव गर्ग, विपिन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रमेश यादव, पियूष सिंघल, अनु अग्रवाल, शकुन बंसल, इदेश गोयल, राकेश अग्रवाल, कुलशेखर प्रभु, देवारूपा, राज परिहार, कपिल अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग आदि मौजूद थे।

मेहंदी उत्सव के साथ प्रारम्भ हुए मंगल कार्य
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का में मेहंदी उत्सव (मंगल कार्य) के साथ मंगल कार्यों का शुभारम्भ भी हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों और भक्तों ने परिवार के साथ हाथों में शगुन की मेहंदी लगाई व मंगल गीत गाए। श्रीकृष्ण नाम की मेहंदी हाथों में रचाने के लिए हर भक्त ललायित था। विदेशी भक्तों के हाथ भी मेहंदी से रचे थे। श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को नयन उत्सव में जगन्नाथ भगवान 15 दिन बाद भक्तों को दोपहर 12 बजे आरती व रोज भोग के साथ दर्शन देंगे।

सड़क नहीं बनीं तो आगे नहीं बढ़ेगी जगन्नाथ रथयात्रा
मुगल रोड पर खुदी पड़ी सड़कों को लेकर श्री जगन्नाथ जी के भक्तों में रोष है। कहना है कि हर वर्ष इस मार्ग से जगन्नाथ रथयात्रा होकर गुजरती है। फिर भी समय पर सड़क का निर्माण नहीं किया गया। 14 जुलाई को रथयात्रा का आयोजन है। श्री जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन समिति के केशव अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने कहा कि यदि 14 जुलाई तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो उखड़ी सड़क पर रथयात्रा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके लिए चाहे भक्तों को सड़क पर कितने भी दिन इंतजार करना पड़े। रथयात्रा सड़क बनने पर ही मंदिर तक पहुंचेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?