आगरा

हरि बोल के कीर्तन संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा का दिया गया निमंत्रण, तस्वीरें देख झूम उठेंगे आप

4 जुलाई को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा बल्केश्वर महादेव मंदिर से होगी प्रारम्भ, देश-विदेश के श्रद्धालु लेंगे भाग3 जुलाई को नयन उत्सव में 15 दिन बाद श्रीहरि के होंगे दर्शन, छप्पन बोग का होगा आयोजन
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2019, 7:47 PM IST
 Jagannath Rath Yatra
Jagannath Rath Yatra

आगरा। मंजीरे और मृदंग के भक्तिमय संगीत पर हरे कृष्णा, हरे रामा... का कीर्तन। समस्त शहरवासियों को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए निमंत्रण देने निकले भक्ति में झूमते श्रद्धालु। हरि बोल के जयकारों के साथ 4 जुलाई को आयोजित की जा रही श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आज बल्केश्वर महादेव मंदिर से किया गया। जिसमें विदेशी भक्तों ने भी श्रद्धा-भाव के साथ भाग लिया। आमंत्रण यात्रा का बल्केश्वर बाजार, कमला नगर मार्केट, मुगल रोड होते हुए रश्मि नगर स्तित इस्कॉन मंदिर पर समापन किया गया।

Jagannath
Rath Yatra
" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/01/img_20190701_175106_4780507-m.jpg">

यहां से शुरू हुई यात्रा
कमला नगर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के निर्देशन में निकाली गई आमंत्रण यात्रा में संगीतमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए सभी भक्तों को श्री जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण दिया गया। जहां से आमंत्रण यात्रा गुजरी, लोग अपने काम भूल कर हरि नाम के कीर्तन में शामिल हो गए। बीमार श्रीहरि को लगाया गया प्रसाद खिचड़ी भी भक्तों को वितरित की गई। अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा में यूक्रेन, रशिया, आस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों व भारत के विभिन्न प्रदेशों के भक्तजन भाग लेंगे। रथ को रस्सी से खींचकर भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर से इस्कॉन मंदिर कमला नगर तक लेकर आएंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप, कान्ता बाबू, नितेश अग्रवाल, राहुल बंसल, अखिल बंसल, अमित बंसल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अमित मित्तल, बृजेश अग्रवाल, रमेश यादव, राजीव मल्होत्रा, सूरज वर्मा, अजय तिवारी, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

2 जुलाई को सिंधी बाजार से निकलेगी आमंत्रण यात्रा
2 जुलाई को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए शहरवासियों को निमंत्रण देने के लिए आमंत्रण यात्रा शाम 5 बजे से सिंधी बाजार से प्रारम्भ होगी। कीर्तन करते हुए भक्तजन फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए जीवनी मंडी चौराहे पर आमंत्रण यात्र का समापन करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक