आगरा

जनकपुरी महोत्सव 2018 का कार्यक्रम घोषित, यहां देखें कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

जनकपुरी महोत्सव 2018 भव्य होने जो रहा है। 4 अक्टूबर से भव्य महोत्सव की शुरुआत हो जायेगी।

2 min read
Oct 02, 2018
Janakpuri mahotsav 2018

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2018 भव्य होने जो रहा है। 4 अक्टूबर से भव्य महोत्सव की शुरुआत हो जायेगी। महोत्सव के लिए विशाल जनकमंच पर 1500 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही दशरथ महल पर भी अनेक कार्यक्रम होंगे। जनकपुरी क्षेत्र में छह आकर्षक झाकियां सजेंगी। जनकपुरी महोत्सव 2018 का पूरा कार्यक्रम आयोजन समिति ने जारी कर दिया है।

ये होंगे कार्यक्रम
विजयनगर क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव में जनकपुरी के अध्यक्ष व विधायक जगनप्रसाद गर्ग व मीडिया प्रभारी अनूप जिन्दल व मनीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम 4 अक्टूबर से प्रारम्भ हो जाएंगे। मीडिया प्रभारी के अनुसार 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक हल्दी, मेंहदी व संगीत का कार्यक्रम आरडी गुप्ता के निवास पर आयोजित किये जाएगें। 5 अक्टूबर को माता जानकी का डोला बैण्ड बाजों के साथ जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण करेगा तथा रात्रि भोज स्वागत अध्यक्ष उमेश गुप्ता के निवास पर आयोजित किया जायेगा।

6 अक्टूबर को आयेंगे प्रभुश्रीराम
6 अक्टूबर को भगवान श्रीराम व उनके भाइयों का प्राःत जनकपुरी के प्रवेश द्वार कलकत्ता वाली बगीची पर भव्य स्वागत तथा सालिगराम व तुलसी का विवाह तथा रात्रि भगवान राम भाईयों तथा माता जानकी के साथ जनकमहल पर भक्तों को दर्शन देगें। 7 अक्टूबर को जनकमंच पर दर्शन उपरान्त विदाई समारोह व उसके उपरान्त जनकमहल पर अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 8 अक्टूबर को रात 7 बजे से सम्मान समारोह के बाद खाटू श्याम संध्या आयोजित की जोएगी। विधायक जगनप्रसाद गर्ग ने बताया कि इस बार की जनकपुरी 20 वर्षों की जनकपुरियों में सबसे भव्य बनेगी। पूरे क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर 6 मनोहरी झांकियां बनाई जाएंगी। दशरथ महल पर भी अनेक धर्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।

मनोरंजन का होगा पूरा साधन
मीडिया प्रभारी अनूप जिन्दल व मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा यूनीवर्सिटी के प्रांगण, नवरंग भवन, रिंग रोड व पुरानी विजय नगर में मनोरंजन के लिये झूले व अन्य मनोरंजक खेलों को स्थान दिया गया है तथा खानपान के लिये अलग अलग स्थानों पर फूड कोर्ट भी बनाये जा रहे हैं। राजा जनक दीपक गोयल,स्वागत अध्यक्ष उमेश गुप्ता व स्वागत मंत्री छोटे लाल बंसल , जनकपुरी अध्यक्ष मंडल के महापौर नवीन जैन,डॉ डीसी गोयल, महेश चन्द्र शर्मा व समीर चतुर्वेदी ने आगरा के सभी लोगों से अपील की है कि वं जनकपुरी पहुंचकर भगवान राम, मां जानकी के दर्शन लाभ प्राप्त करें।

Published on:
02 Oct 2018 06:40 pm
Also Read
View All