आगरा

Agra Crime: गार्ड के खाना खाते-खाते 17 लाख का माल ले उड़े चोर, घर मालिक के उड़े होश, कहां था परिवार?

Theft in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सरला बाग क्षेत्र में चोरों ने मात्र एक घंटे में 17 लाख का माल पार कर दिया। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीपी ने रात में घटनास्‍थल का मुआयना किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 4:29 PM IST
Jewelry worth Rs 15 lakh and Rs 2 lakh stolen from advocate house in Agra
न्यू आगरा थानाक्षेत्र के सरला बाग में 17 लाख की चोरी।

Theft in Lawyer House: थाना न्यू आगरा अंतर्गत सरला बाग में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने दी फोन पर जानकारी दी तो घर मालिक के होश उड़ गए। घटना थाना न्यू आगरा थानाक्षेत्र की है। न्यू आगरा थानाक्षेत्र के सरला बाग में बंद पड़े मकान से 17 लाख रुपये की चोरी हो गई। पूरा परिवार सुबह नोएडा गया था। जानकारी के अनुसार सरला बाग के मकान नम्बर 82 में मोहन सिंह वर्मा एडवोकेट परिवार सहित रहते हैं। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह वे परिवार के साथ तीन दिन के लिए नोएडा गए थे। बराबर में उनके रिश्ते के भाई रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। मोहन सिंह वर्मा ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो लाख रुपए नकदी ले गए हैं।

चोरी हुए माल की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी में सामने आया है कि रात करीब आठ बजे गार्ड खाना खाने गया था। एक घंटे बाद लौटकर गार्ड आया तो उसने देखा कि एक दरवाजा खुला हुआ था। इस पर मोहन सिंह ने अपने भाई के बेटे को फोन किया। उसने जाकर दरवाजा बंद कर दिया। मगर, रात को उन्होंने फिर से भतीजे को भेज कर दरवाजे चेक करवाने को कहा। भतीजे ने जब कमरे चेक किए तो अंदर के कमरे में दो अलमारी के ताले टूट हुए थे। रात में एसीपी अरीब अहमद मौका मुआयना करने पहुंच गए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जानकारी जुटा रही है।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Updated on:
29 Sep 2023, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?