
आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा सेन्ट पीटर्स कॉलेज में जॉब फेयर लगाया जा रहा है। नाम दिया है जॉबोत्सव 2018। तारीख है 17 जून, 2018। 25 कंपनियां भाग लेंगी। आगरा के अलवा मथुरा, अलीगढ़ , फिरोजाबाद, भरतपुर, धौलपुर, ग्वालियर के छात्र भी आ रहे हैं। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। स्नातक और परास्नातक छात्र भाग ले सकते हैं।
सेन्ट पीटर्स कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला
यह जानकारी डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) एके सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जॉबोत्सव 2018 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपने करियर के प्रारंभिक पड़ाव पर हैं। जो लोग रोजगार तलाश रहे हैं, उनके लिए तो जॉबोत्सव किसी वरदान से कम नहीं है। जॉबोत्सव में डॉ. एमपीएस ग्रुप के छात्रों के साथ कोई भी छात्र भाग ले सकता है। कंपनियां उनकी मेधा के आधार पर चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि जॉबोत्सव सेन्ट पीटर्स कॉलेज परिसर में लगेगा। इसमें सेन्ट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पॉल थानेकल का विशेष योगदान रहेगा।
दिल्ली-नोएडा की कंपनी यहीं आ रहीं
डॉ. एमपीएस ग्रुप की सह अध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि रोजगार तलाश करने के लिए छात्र दिल्ली या नोएडा जाते हैं। डॉ. एमपीएस ग्रुप दिल्ली और नोएडा की कंपनियों को लेकर यहीं आ रहा है। छात्र इस मौके को गंवाएं नहीं।
ये छात्र ले सकते हैं भाग
डॉ. एमपीएस ग्रुप के डीन कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस पियूश अग्रवाल ने बताया कि जॉबोत्सव में सैकड़ों युवाओं को लाभ मिलेगा। इसमें एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम. बीए, बायोटेक्नोलॉजी के अलावा किसी भी विषय में स्नातक और परास्नातक करने वाले छात्र भाग ले सकते हैं।
ये कंपनी आ रही हैं
एनआईआईटी, कोकाकोला, आईसीआईसीआई बैंक, ग्लोबिवा, एक्सिस बैंक, मेक माई ट्रिप, अमेरिकन एक्सप्रेस, केपजेमनी, रिलायंस, यात्रा डॉट कॉम, आरबीएस, फर्स्ट अमेरिकन, आईटीसी लिमिटेड, वर्चसा पोलारिस, ओला, कैरियर, मार्शल, कर्माटेक, कन्वर्जेंस, हिमालया, मन ट्रेवल्स, पर्ल एकेडमी, अग्लासेम कंपनी छात्रों का चयन करने आ रही हैं।
हेल्पलाइन नम्बर नोट करें
डॉ. एमपीएस कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव रतन ने बताया कि जॉबोत्सव में भाग लेने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। ये हैं- 9359586614, 9386910005। इन नम्बरों पर कॉल करके पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकृत छात्र ही जॉबोत्सव में भाग लेंगे। इस मौके पर वरुण मोदी, अंशुल पाराशर आदि मौजूद थे। जॉबोत्सव पोस्टर का विमोचन भी किया गया।