आगरा

तूफान को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कब तक बना रहेगा ये खतरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि भारत की गृह स्थिति सही नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 7:55 AM IST
hurricane
hurricane

आगरा। आंधी तूफान का खतरा लोगों पर मड़रा रहा है। सभी दहशत में हैं, 8 मई को क्या होने वाला है। आज सुबह से ही लोगों में तूफान को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। ऐसे में पत्रिका टीम ने ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से बात की, तो उन्होंने बताया कि ये आंधी और तूफान क्यों तबाही मचा रहे हैं और इनका खतरा कब तक बना रहेगा।

ये बोले ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि भारत की गृह स्थिति सही नहीं है। भारत की कुंडली वृष लग्न है। कुंडली में राहू है और जन्म राशि कर्क है। सूर्य, शुक्र और चंद्रमा तीसरे भाव में हैं। कर्क राशि में राहू चल रहा है। भारत की कुंडली वृष लग्न राहू, कुटुम्ब भाव में मंगल, तृतीय भाव में सूर्य बुध, शुक्र शनि और चंद्र हैं। छठे भाव में गुरु है। गुरु कुटुम्ब के घर को देख रहा है, इसलिए भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सप्तम घर में केतु है। 2 मई से मंगल आ गया केतु के साथ और चंद्रमा पहले से ही चल रहा है। केतु कन्यूज करता है, इसलिए ये तूफान आ रहा है। राहू वायु का कारक है और केतु दुर्घटना कराता है, अचानक घटना घटतीं हैं, चंद्रमा केतु के साथ चल रहा है। इस पर राहू की दृष्टि है। चंद्रमा गतिशील है, जिसके चलते कई राज्यों में एक साथ तूफान आंधी आ रही है।

महादशा यहां देखें
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भारत की जन्म कुंडली में काल सर्प दोष है, इसलिए भारत में उत्पात मचे रहते हैं। महादशा की बात करें तो चंद्र की महादशा में राहू का 12 फरवरी 2017 से प्रयतंत्र चल रहा है। जो 12 अगस्त 2018 तक चलेगा। इसीलिए ये आपदाएं आ रही हैं। राहू में सूर्य चल रहा है, इसलिए जनहांनि हो रही है। उन्होंने बताया कि चंद्रमा मकर राशि में 6 मई को सुबह 8.20 मिनट पर आ गया, ये रहेगा 8 तारीख को 8.59 मिनट तक रहेगा। ये समय संकट भरा रहेगा।

ये करें उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए जो पर्यावरण से छेड़छाड़ की है, उसके लिए महाकाल से माफी मांगे। महा मृत्युंजय मंत्र और राहू मंत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा गायत्री मंत्र का जाप करें, उससे लाभ मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?