आगरा

पिता की हत्या कर थाने पहुंच गया आरोपी बेटा, बोला दूसरे भाई के नाम कर दी थी सारी जमीन

— थाना जसराना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Mar 01, 2021
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस, इंसेट में मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो कलयुगी पुत्रों ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। जहां उसने पिता की हत्या की बात पुलिस को बताते हुए कहा कि उन्होंने दूसरे भाई के नाम सारी जमीन कर दी थी जबकि उसे कुछ नहीं दिया था। इसी बात को लेकर आज उसने पिता की हत्या कर दी है।
यह भी पढ़ें—

जसराना क्षेत्र का मामला
थाना जसराना क्षेत्र के खेरिया सलेमपुर निवासी 80 वर्षीय मेवाराम अपने दूसरे नंबर के पुत्र मथुरा प्रसाद के पास रहते थे। सोमवार को उनका बड़ा पुत्र हाकिम सिंह पिता मेवाराम को अपने साथ घर बुलाकर ले आया था। जहां जमीन को लेकर पिता—पुत्र में कहासुनी हुई और बेटे ने गला दबाकर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद वह थाने पहुंच गया। जहां उसने पिता की हत्या की बात पुलिस को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस हिरासत में बेटे ने बताया कि पिता ने दूसरे बेटे को सारी जमीन दे दी थी जबकि उन्हें पूछा तक नहीं था। हत्या में शामिल दूसरा बेटा हाकिम परिवार के साथ घर से फरार हो गया है जबकि दूसरा बेटा पुलिस थाने पहुंच गया था।

Published on:
01 Mar 2021 05:23 pm
Also Read
View All