14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने किया कांड! आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

Raped By Instagram Friend: UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को धमकी भी दी। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Apr 24, 2026

three miscreants gangraped girl for three hours in fatehpur up crime know whole story

लड़की का होने वाले पति के सामने होता रहा 3 घंटों तक गैंगरेप (Photo - Patrika )

Raped By Instagram Friend: लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आगरा निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, युवती की आरोपी अमित कुमार से करीब 4 वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी होती गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने युवती पर दबाव बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, ब्लैकमेल कर उससे 35 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इस खुलासे के बाद परिवार के होश उड़ गए।

फ्लैट में घुसकर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

एसएसआई हुसैनगंज सुनील कुमार मौर्य के अनुसार, पीड़िता हुसैनगंज इलाके में किराये के फ्लैट में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही है। युवती के पिता के मुताबिक, 22 अप्रैल की रात करीब 2 बजे बेटी ने फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि 21 अप्रैल को आरोपी अमित उसके फ्लैट में पहुंचा और जबरन अंदर घुस आया। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे फ्लैट के कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर हुसैनगंज थाने में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

35 हजार रुपये वसूलने का भी आरोप

मामले में सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण के आरोप भी सामने आए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने डर और दबाव बनाकर उससे 35 हजार रुपये भी ले लिए थे। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह किसी और को निशाना बनाया था या नहीं।

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग