24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी खुशियों का दम घोट दिया, सब बर्बाद कर दिया’, रोते-रोते ऐन वक्त पर शादी से मुकरी दुल्हन! बराती-घराती आमने-सामने

Bride Groom Dispute: दुल्हन ने रोते-रोते कहा कि उसकी खुशियों का दम घोट दिया और सब बर्बाद कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Apr 24, 2026

brawl erupts amid wedding celebrations bride refuses to marry agra crime news

बरात वापिस लौटी, दुल्हन ने क्यों किया शादी से इनकार (Image - Pinterest)

Bride Groom Dispute:आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद और मायूसी में बदल गया, जब बरातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हालात ऐसे बने कि बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

खाने के दौरान शुरू हुआ विवाद

घटना डौकी थाना क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार बिसारना की है, जहां रामजीलाल की पोती विनीता की शादी फिरोजाबाद के सोफीपुर निवासी श्रीनिवास से तय थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से पहुंची थी और जनवासे के बाद बरातियों को भोजन कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

झड़प में तीन बराती घायल

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में लवकुश, अशोक और मोनी नाम के 3 बराती घायल हो गए। शादी समारोह में अचानक हुए बवाल से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया।

दुल्हन ने तोड़ दी शादी

घटना के बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि दुल्हन विनीता ने दूल्हे श्रीनिवास के साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। भावुक दुल्हन ने रोते हुए कहा कि वह ऐसे माहौल में शादी नहीं कर सकती, जहां उसके जीवन के सबसे अहम दिन पर झगड़ा और हंगामा हो। उसने आरोप लगाया कि कुछ बराती शराब के नशे में थे और उन्होंने खुशी के माहौल को बिगाड़ दिया। दुल्हन ने कहा कि जिन्होंने उसकी खुशियों को बर्बाद किया, उनके साथ वह अब विदा होकर नहीं जाएगी। दुल्हन ने कहा, ''मेरी खुशियों का दम घोट दिया, सब बर्बाद कर दिया।''

परिवार ने भी बेटी के फैसले का किया समर्थन

दुल्हन के इस फैसले के बाद परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नजर आए। काफी बातचीत और समझाने की कोशिशों के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और आखिरकार शादी रद्द कर दी गई। शादी टूटने से दोनों परिवारों में मायूसी छा गई।

पंचायत में लौटा लेन-देन का सामान

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी, जिसमें आपसी सहमति से लेन-देन का सामान वापस कर दिया गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया।

थाने में हुआ लिखित समझौता

डौकी थाना पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और थाने में लिखित समझौता दे दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष समझौते पर पहुंच गए हैं और किसी ने मुकदमा दर्ज कराने की इच्छा नहीं जताई है। अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग