आगरा

RSS के किसान संघ ने किया बड़ा ऐलान, किसान कर्जमाफी के बाद हुई अगर रिकवरी, तो ईंट से ईंट बजा देंगे

अपात्र किसानों के लिए जारी हुए रिकवरी के नोटिस के बाद किसान संघ का बड़ा ऐलान।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 7:31 PM IST
karj mafi
karj mafi

आगरा। योगी सरकार बनते ही सबसे बड़ा और राहत देने वाला फैसला था किसान कर्जमाफी का, लेकिन अब किसानों को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद ऋण माफी वापस लेने एवं रिकवरी नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इस पर RSS के किसान संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। साथ ही ऐलान किया है कि अगर बैंक ने किसानों के माफ किए गए ऋण की रिकवरी एवं किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो ईंट से ईंट बजा देंगे।

ये बोले जिलाध्यक्ष
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद बैंक द्वारा ऋण माफी वापस लेने एवं किसानों को रिकवरी नोटिस जारी करने पर कड़ा रोष जताया और चेतावनी दी है कि अगर बैंक और प्रसाशन ने किसानों के माफ किये गये ऋण की रिकवरी के नाम पर उत्पीड़न किया या किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। बता दें कि स्टेट बैंक में किरावली खेरागढ़ तहसील के नेत्रपाल, रविन्द्र सिंह, रामवीर, संतोष कुमारी, नाहर सिंह, भीकम सिंह सहित 50 से अधिक किसानों को रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं ।

किसानों से न करें मजाक
किसान संघ नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा है कि सरकार ने लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ किया था, जिन किसानों के ऋण माफी वापस लेने और रिकवरी नोटिस जारी किये गये हैं। उनको ऋण माफी के प्रमाणपत्र बैंक और तहसील की सत्यापन के बाद सौंपे गये थे । अगर ये किसान अपात्र थे तो उनको ऋण माफी के प्रमाण पत्र कैसे दे दिये गए, किसानों को रिकवरी नोटिस जारी करना, किसानों के साथ भद्दा माजक है और धोखा है। श्रीचाहर ने कहा किसानों के साथ अन्याय नहीं करने देंगे। वहीं किसानों से अपील की है ऋण माफी वाला एक भी रुपया वापस न करें। वहीं बैंक और प्रसाशन को चेतावनी दी है कि वह किसानों का उत्पीड़न करने से बाज आए अन्यथा किसान संघ किसानों की लड़ाई सड़क पर लड़ेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?