आगरा

नीरज जी का जाना एक पुल का गिर जाना: कुमार विश्वास

कवि गोपालदास नीरज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुमार विश्वास ने कहा उपनिषद थे नीरजजी
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 1:23 PM IST
gopal das neeraj
नीरज जी का जाना एक पुल का गिर जाना: कुमार विश्वास

आगरा। पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह आठ बजे सरस्वती नगर, बल्केश्वर में पहुंचा। यहां सबसे पहले कुमार विश्वास पहुंचे और उन्होंने गोपालदास नीरज को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नीरज जी जब 82 साल की उम्र में बीमार पड़े थे तो उन्होंने कहा था कि मैंने ज्योतिषीय गणना कर ली है। 100 वर्ष तक जिंदा रहूंगा। हर बाद वो अपना गीत सुनाकर काल के दूत को लौटा देते थे। परसों कोई ऐसा काल का दूत आया जो संवेदनहीन था। उन्होंने कहा कि नीरज जी का जाना एक पुल का गिरना है।


हर कंठ पर किया नीरज जी ने राज
नीरज जी ने हर कण्ठ पर राज किया। जवाहर लाल नेहरू, अटल विहारी वाजपेयी ने उनके गीत गुनगुनाये, देव आनंद, राज कपूर उनके गीत पर थिरके। देश में ऐसा कोई नहीं जिसने गोपालदास नीरज को अपने दिल में जगह न दी हो। कुमार विश्वास ने कहा कि नीरज जी की फकीरी उनके लफ्जों में दिखती थी। हमारे घर का अपना हमसे दूर चला गया। इसकी भरपाई कोई दूर नहीं कर पाएगा। हमारा पीर हमसे दूर चला गया। निदा फ़ाज़ली ने जब स्वर्ग में गोपालदास नीरज को देखा होगा तो कहा होगा आओ पार्टनर तुम्हें गले लगा लूं। कवि कुमार विश्वास गोपाल दास नीरज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कई घंटे तक आवास पर रुके।

Published on:
Also Read
View All