आगरा

BIG BREAKING सपा छोड़ कुंदनिका शर्मा ने की भाजपा में वापसी

सपा ने 2017 विधानसभा चुनाव के लिए कुंदनिका शर्मा को आगरा उत्तर प्रत्याशी घोषित किया था हालांकि बाद में टिकट काट दिया।

2 min read
Apr 09, 2018

आगरा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं कुंदनिका शर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। कुंदनिका शर्मा ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुंदनिका के भाजपा में शामिल होने के बाद एक बार फिर ताजनगरी में काफी हद तक राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे।

कौन हैं कुंदनिका शर्मा

कुंदनिका शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राजनीति शुरू की। वह पार्षद रहीं इस दौरान उनकी तेज तर्रार छवि रही। जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रही तो वह संघर्ष के लिए पहचानीं जाती थीं। आए दिन धरना प्रदर्शन और प्रशासन से भिड़ने के लिए कुंदनिका ने आगरा में विशेष पहचान बनाई।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुईं सपा में शामिल

कुंदनिका शर्मा आगरा उत्तर से विधानसभा चुनाव की टिकट मांग रही थीं। इस सीट से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग विधायक हैं जो लागातार चार बार से जीतते आ रहे थे। जगन की सीट कुंदनिका को मिलना मुश्किल थी इसलिए 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुंदनिका ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। हालांकि उन्होंने सपा जॉइन करने के बाद पार्टी छोड़ने का कारण सांसद राम शंकर कठेरिया को बताया। सपा ने कुंदनिका को 2017 विधानसभा चुनाव के लिए आगरा उत्तर से प्रत्याशी घोषित किया लेकिन एन वक्त पर उनका टिकट काट कर अतुल गर्ग को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से कुंदनिका सीन से बाहर हो गईं।

आगरा के बदलेंगे समीकरण

कुंदनिका को तेज तर्रार नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भाजपा में वापसी से आगरा में भाजपा के अंदर के समीकरण काफी बदल सकते हैं। जानकार लोग इसे सासंसद राम शंकर कठेरिया की मनमर्जी के खिलाफ फैसला बता रहे हैं क्योंकि कुंदनिका ने सपा में जाने के बाद सासंसद कठेरिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में जब सांसद बाबूलाल औऱ कठेरिया में ठनी हुई है उसी दौरान कुंदनिका की वापसी अलग समीकरण बनने का इशारा कर रहे हैं।

Published on:
09 Apr 2018 03:39 pm
Also Read
View All