
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुब्बैया, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी व कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश नरसिम्हा रेड्डी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गीत का हुआ अनावरण
समारोह में एबीवीपी के अधिवेशन गीत का भी अनावरण हुआ। स्वागत समिति अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने आगरा में 32 वर्ष के उपरांत हो रहे अधिवेशन में देश भर से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गुरु नानक के जन्म के 550 वर्ष के उपलक्ष में अधिवेशन स्थल को गुरु नानक देव नगर का नाम दिया गया आगरा के शहीद की स्मृति में देश के महापुरुषों से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।
ये बोलीं राष्ट्रीय महामंत्री
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप राष्ट्रवादी छात्र संगठन नारों या बातों से नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र के प्रति स्वतः स्फूर्त समर्पण भावना के कारण है। देश में विघटनकारी शक्तियां एबीवीपी के उपस्थिति मात्र से पीछे हट जाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से अभाविप के प्रत्येक कार्यकर्ता का संघर्ष और स्वप्न पूर्ण हुआ। उन्होंने राम जन्मभूमि पर आए निर्णय को राष्ट्रीय चेतना को प्रतिबंधित करता हुआ निर्णय बताया।
साहसी मिशन का जिक्र
राष्ट्रीय शिक्षा नीति हेतु अभाविप ने व्हाट्सएप प्रयास किए उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति के मसौदे में यह स्पष्ट दिखता है कि इस दिशा में अपने सुझाव देने वाला एकमात्र विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। उन्होंने अभाविप के मिशन साहसी अभियान का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण का प्रतिमान सिद्ध हुआ है। नारीवाद के अन्य झंडाबरदारों की तरह मात्र खोखली बातों में नहीं उलझा। उन्होंने कहा कि सदैव नवाचार और द्वारा प्रासंगिक बना रहने वाला अभाविप राष्ट्रवाद को सशक्त करने की दिशा में सदैव बढ़ता रहेगा।
ये बोले मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के चेयरमैन डॉक्टर नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि ब्रजभूमि में अधिवेशन और उनकी उपस्थिति सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह 1967 और 68 के राष्ट्रीय अधिवेशन में छात्र के रूप में उपस्थित हुए थे। अधिवेशन को लघु भारत और बंधुत्व का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हैं जो देश के जवानों को अक्सर कहते हुए देशहित के विपरीत कार्य करती रहती हैं, ऐसे सभी शक्तियों का शीघ्र ही लोप हो जाएगा ऐसी आशा उन्होंने व्यक्त की।