आगरा

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 25 जून के बाद करेंगे ऐसा काम, आमजन होगा परेशान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर रजनीश मिश्र को दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 3:53 PM IST
Lekhpal
Lekhpal

आगरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय निर्देश के क्रम में आज प्रदेश की समस्त तहसील में काली पट्टी बांध कर सुबह 10 बजे 2 बजे तक तहसील दिवस का बहिष्कार किया गया। तहसील सदर आगरा में आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सतीश जैन, सभा का संचालन तहसील मंन्त्री सतीश कुशवाह ने किया।

उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
अपरान्ह 2 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर रजनीश मिश्र को दिया गया। आज के धरना में खण्डमंन्त्री बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन, जिलामंत्री प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, रघुराज सिंह, राजेन्द्र बघेल, प्रदीप शर्मा उपस्थित हुए। सभी ने एक मत से शासन और सरकार के द्वारा दो वर्ष व्यतीत होने के उपरांत भी लेखपालों की कोई भी मांग पर विचार न होने के कारण, धरना प्रदर्शन के लिए विवश होने की बात कही।

बड़े आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के इस प्रदर्शन में ऐलान किया गया कि यदि सरकार और शासन द्वारा लेखपाल की मांगों को नहीं मांना गया, तो आंदोलन और तेज होगा। 25 जून के उपरांत आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों पर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाना भी बंद कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक