आगरा

आगरा के चंबल में तेंदुए से भिड़ किया किसान, घायल किसान को कराया अस्पताल में भर्ती

— आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए बीहड़ में कांटे लेने गया था किसान, तभी तेंदुए ने बोल दिया हमला।
2 min read
Jan 03, 2022
Attack
तेंदुए के हमले में घायल किसान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में एक तेंदुए से किसान भिड़ गया। दोनों में जमकर गुत्थमगुत्था हुई और आखिरकार तेंदुए ने किसान को घायल कर दिया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए जंगल से कांटे लेने गया था।
यह भी पढ़ें—

यह था पूरा मामला
आगरा जनपद के चंबल के बीहड़ में हरलालपुरा गांव के 45 वर्षीय किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर बीहड़ में मौजूद चरवाहे लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ दिखा है।
यह भी पढ़ें—

ग्रामीण ने सुनाई आपबीती
हरलालपुरा गांव निवासी हरि बिहारी ने बताया कि वह आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए जंगल से कांटे (झाड़ियां) लेने गया था। तभी छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक से उन पर हमला कर दिया। बचाव के लिए वह तेंदुए से भिड़ गए। शोर भी मचाया, जिससे बीहड़ में मौजूद चरवाहे मौके पर आ गए। तेंदुए के हमले में किसान का एक हाथ जख्मी हो गया है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। वन विभाग की टीम वन्य जीव की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक हरलालपुरा के समीप बीहड़ में तेंदुए ने रविवार की सुबह बछडे़ का शिकार भी किया था। तब चरवाहे वहां से भाग आए थे। लोगों ने बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के समीप पहली बार तेंदुआ दिखा है।

Updated on:
03 Jan 2022 01:23 pm
Published on:
03 Jan 2022 01:23 pm