आगरा

पुलिस की इस प्लानिंग से अपहरणकर्ताओं के उड़े होश, अपहरण करने के बाद एलआईसी अधिकारी के पुत्र को रास्ते में भी छोड़ना पड़ गया..

कार के साथ किया गया था एलआईसी अधिकारी के पुत्र का अपहरणबदमाशों ने बड़े पुत्र से बोला, पापा बुला रहे हैं और फिर दिया वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 8:56 AM IST
 Lic Officers Son Kidnapped
Lic Officers Son Kidnapped

आगरा। शहर के नये पुलिस कप्तान जोगेन्द्र सिंह की प्लानिंग से अपहरण कर्ताओं के होश उड़ गए। प्रताप पुरा से अपहरणकर्ताओं ने एलआईसी अधिकारी के पुत्र का कार सहित अपहरण तो कर लिया, लेकिन उसे शहर की सीमा से बाहर नहीं निकाल सके। पुलिस की तत्परता की वजह से अपरणकर्ता पकड़ को खंदौली क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। अभी एलआईसी अधिकारी की कार का कुछ भी पता नहीं लग सका है।

ये है मामला
मामला थाना सदर बाजार के प्रतापुरा क्षेत्र का है। यहां एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय एनके ऑटो पार्ट्स की दुकान पर एसेसिरीज खरीद रहे थे। उनकी कार दुकान के सामने खड़ी थी, इस दौरान वहां आए एक सिपाही ने यह कहकर गाड़ी दूर खड़ी करवा दी कि कोई वीआईपी आने वाला है। कार में उनका बेटा अर्पित बैठा था। अर्पित का भाई अंशुमान भी वहां पर खड़ा था।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
बदमाश वहां आए और अंशुमन से कहा कि उसके पापा बुला रहे हैं। अंशुमन जैसे ही वहां से अपने पिता की ओर जाने लगा, बदमाशों ने एलआईसी अधिकारी की गाड़ी को कब्जे में लिया और अर्पित को लेकर वहां से भाग निकले। घटना के समय पुलिस जीप सामने ही खड़ी थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शहर भर में चेकिंग कराई, जिसके चलते अपहर्ता खंदौली क्षेत्र में अर्पित को छोड़कर फरार हो गए। हालांकि कार का पता नहीं चला है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक