आगरा

बिजली का बिल कम करने के लिए बड़ा फैसला, अब लगेगी लाइट कंट्रोल डिवाइस

- प्रयोग के तौर पर आगरा नगर निगम प्रशासन और मुंबई की कंपनी में करार- जब चाहे तब होगी धीमी-तेज, नगर निगम का बिजली बिल होगा आधा- शुरुआत में 100 स्ट्रीट लाइट के पोल में लगेंगी लाइट कंट्रोल डिवाइस
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2021, 3:59 PM IST
photo_2021-02-03_15-44-39.jpg
आगरा नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने शुरुआत में 100 पोल पर लाइट कंट्रोल डिवाइस का ट्रायल किया जाएगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. बिजली का खर्च कम करने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सड़कों पर अब फालतू में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलेंगी। जरूरत पड़ने पर एक क्लिक पर उन्हें कम या धीमा भी किया जा सकेगा। इससे करोड़ों रुपयों की बचत होगी। प्रयोग के तौर पर आगरा में इसे शुरू किया जा रहा है। इसके लिए आगरा नगर निगम प्रशासन और मुंबई की एक कंपनी के बीच समझौता होने जा रहा है। शुरुआत में लाइट कंट्रोल डिवाइस का ट्रायल 100 स्ट्रीट लाइट के पोल में किया जाएगा।

आगरा नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यहां स्ट्रीट लाइट का हर महीने तीन करोड़ रुपए बिजली का बिल आता है। इस पूरी कवायद का मकसद बिजली के फालतू के खर्च को कम करना है। उन्होंने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही के बावजूद नगर निगम प्रशासन को रोजाना तीन से चार शिकायतें दिन में स्ट्रीट लाइट जलने की आती हैं। लाइट कंट्रोल डिवाइस से दिन में स्ट्रीट लाइट जलना बंद होंगी, वहीं अनावश्यक खर्च बचेगा।

नगर आयुक्त बोले
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने शुरुआत में 100 पोल पर लाइट कंट्रोल डिवाइस का ट्रायल किया जाएगा। अगर यह सफल रहता है तो शेष बचे पोल पर भी इसे लगाया जाएगा। पार्षद राजेश प्रजापति ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का यह अच्छा प्रयास है। इससे बिजली की बचत होगी।

...तो सभी नगर निगमों में होगा लागू
आगरा नगर निगम में 48 हजार स्ट्रीट लाइट के पोल हैं। 45 हजार पोल में लाइटें लगी हुई हैं, जिनमें से 37 हजार पोल में एलईडी लगी हुई हैं। इनसे हर महीने तीन करोड़ रुपये का बिजली का बिल आता है। आगरा में अगर लाइट कंट्रोल डिवाइस का ट्रॉयल सफल रहा तो प्रदेश के बाकी 16 नगर निगमों में इसे लागू किया जा सकता है। इससे करोड़ों की बचत होगी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक