आगरा

नकली समाजवादियों की खैर नहीं, अखिलेश के पास पहुंची तैयार सूची

राष्ट्रीय अधिवेशन में सिर्फ वो ही नजर आएंगे, जो समाजवादी हैं।
2 min read
Sep 24, 2017
akhilesh yadav
samajwadi party leader agra

आगरा। राष्ट्रीय अधिवेशन में सिर्फ वो ही नजर आएंगे, जो समाजवादी हैं। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि नकली समाजवादियों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। आगरा से गए तीन सौ सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले निर्देश के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार है। महानगर अध्यक्ष ने आगरा आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पाठ सभी कार्यकर्ताओं को पढ़ाया। वहीं पार्टी ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है, जो अखिलेश यादव के नाम पर समाजवादी होने का ढोंग कर रहे हैं।

अधिवेशन के लिए जुटे सपाई
प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को उर्जा की डोज दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अब पार्टी पदाधिकारी जुट गए हैं। आगरा से तीन सौ सक्रिय कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचे थे। वहीं राष्ट्रीय अधिवेशन में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी से जो जुड़े हैं, वे ही इस अधिवेशन का हिस्सा होंगे। महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि मुलायम सिंह यादव ही उनके मार्गदर्शक है। ये पार्टी मुलायम सिंह यादव ने ही खड़ी थी और उनके दिशा निर्देश में आगे बढ़ेगी। इसके बाद कोई संशय बाकी नहीं है। जो नकली समाजवादी होने का ढोंग कर रहे हैं, उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि पार्टी को युवा नेतृत्व मिला है और अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद नकली समाजवादियों की सूची तैयार हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास ऐसे नाम भेजे गए हैं, जो समाजवादी होने के नाम पर पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

नरेश उत्तम से मिले सपाई
आगरा से गए सपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से मुलाकात की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर उन्हें बधाई दी और आगरा की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन के लिए मिली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं। नरेश उत्तम जल्द ही आगरा का दौरा करेंगे और राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यों पर नजर रखेंगे।

Updated on:
24 Sept 2017 02:25 pm
Published on:
24 Sept 2017 02:19 pm