आगरा

ताजमहल के शहर में ऐतिहासिक होगा चुनाव, मतदान की तारीख तय

आगरा को मुगलों ने अपनी राजधानी बनाया। कभी यहां हाईकोर्ट भी था, जो अब प्रयागराज में है। ऐसे ऐतिहासिक शहर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की धूम है।

less than 1 minute read
Apr 13, 2019
election
election

आगरा। ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा सिकंदरा, एत्मादउद्दौला यानी बेबी ताज, रामबाग, चीनी का रोजा, लाल ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है आगरा शहर। यहां के पेठा और गजक तो देश-विदेश में जाता है। दुनियाभर के पर्यटक यहां आते हैं। उनसे करोड़ों रुपये की आय होती है। देश-विदेश की सभी प्रमुख कंपनियों के होटल यहां हैं। आगरा को मुगलों ने अपनी राजधानी बनाया। कभी यहां हाईकोर्ट भी था, जो अब प्रयागराज में है। ऐसे ऐतिहासिक शहर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की धूम है। मतदान 18 अप्रैल, 2019 को होगा। कुल वोटर हैं 18,14,737। 16 अप्रैल की शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

ये हैं प्रत्याशी
सत्यपाल सिंह बघेल (प्रो. एसपी सिंह बघेल)- भाजपा, मनोज कुमार सोनी- बसपा (गठबंधन), प्रीता हरित- कांग्रेस, चन्द्रपाल- आदर्श समाज पार्टी, राजा- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी, रामजीलाल विद्यार्थी- पीस पार्टी, हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी, अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी- निर्दलीय, बाबूलाल- निर्दलीय।

ये हैं विधानसभा क्षेत्र
आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा कैंट, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जलेसर क्षेत्र एटा जिले का हिस्सा है। जलेसर को छोड़ दें तो बाकी सभी क्षेत्र शहरी हैं। आगरा के चारों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। इसके साथ ही जलेसर से भी भाजपा विधायक है।

2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम
डॉ. रामशंकर कठेरिया, भाजपा 5,83,716
नारायण सिंह सुमन, बसपा 2,83,453
महाराज सिंह धनगर, सपा, 1,34,708
उपेन्द्र सिंह, कांग्रेस, 34,834
रवीन्द्र सिंह, आप, 7,804

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
13 Apr 2019 01:42 pm