महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस एक होकर आते हैं, तो कई सीटों पर भाजपा की मुश्किल बढ़ेंगी, लेकिन...
आगरा। महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस एक होकर आते हैं, तो कई सीटों पर भाजपा की मुश्किल बढ़ेंगी, लेकिन आगरा लोकसभा पर भाजपा जीत की उम्मीद लगाये बैठी है। इसका बड़ा कारण है कि यहां पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया ने रिकार्डमतों से जीत हासिल की थी।
भाजपा की यहां इसलिये राह आसान
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ता अभी से मिशन 2019 के अभियान में जुट गये हैं। महागठबंधन की अभी कोई घोषणा नहीं है, लेकिन भाजपाई महागठबंधन के हिसाब से ही प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं। ऐसे में कई सीटों पर भाजपा मुश्किल में हैं, तो वहीं आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का राह काफी आसान नजर आ रही है।
ये है बड़ा कारण
यदि लोकसभा चुनाव 2014 की बात की जाये, तो आगरा सुरक्षित सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा प्रत्याशी डॉ.रामशंकर कठेरिया को कुल 5,83,716 मत प्राप्त हुए थे। वहीं 2,83,453 बसपा नारायण सिंह सुमन, सपा के महाराजा सिंह धनगर, 1,34,708, कांग्रेस पार्टी से उपेंद्र सिंह को 34,834 मत प्राप्त हुए थे। यदि गठबंधन के ये आंकड़े जोड़ दिए जाए तो सपा, बसपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 4,52,995 वोट मिले हैं। यदि इन आंकड़ों को देखा जाये, तो 2019 का रास्ता भाजपा के लिए काफी आसान है।