आगरा

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा को ब्रज में दिख रहा सबसे बड़ा खतरा, इसलिए दोनों डिप्टी सीएम उतारे मैदान में

लोकसभा चुनाव 2019 में ब्रज की सभी सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही भाजपा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और बदायूं में जीत के लिए करनी होगी कसरत  

3 min read
Nov 01, 2018

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। मिशन 73 प्लस के लिए पूरा अमला सक्रिय हो गया है। लोकसभा संचालन समितियों का गठन पहले ही किया जा चुका है। ब्रज क्षेत्र के 13 लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समितियों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में विगत दिनों स्पष्ट किया था कि लोकसभा क्षेत्रों में मंत्रीगण सक्रिय रहें और मोर्चा संभालें।

डिप्टी सीएम को बड़ी जिम्मेदारी
मैनपुरी की सीट जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। ये सीट समाजवादी पार्टी के पास कई सालों से है। यहां से भाजपा को अब तक जीत नहीं मिली है। इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप सिंह सांसद हैं। जिन्होंने रिकॉर्ड मतों से ये सीट जीती थी। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट से खुद मुलायम सिंह यादव मैदान में उतर सकते हैं ऐसी संभावनाएं हैं। भाजपा ने इस सीट के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें

हज़ारो की संख्या में कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर, किया हंगामा

पा के गढ़ में जीत तय करेंगे श्रीकांत शर्मा
सपा सांसद अक्षय यादव के पास फिरोजाबाद की सीट है। इस सीट को वापस लाने के लिए फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की बैठक में सरकार की ओर से उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को चुना गया है। वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव की सीट बदायूं लोकसभा पर भारतीय जनता पार्टी की खास निगाह है। यहां की बैठक में सरकार की ओर से कद्दावर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे तो संगठन की ओर से भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल स्वयं मौजूद रहेंगे। शाहजहांपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा 2019 में भी कब्जा बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है। शाहजहांपुर की बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और संगठन की ओर से रमापतिराम त्रिपाठी को भेजा जा रहा है। इस सीट के कई क्षेत्रों में लोध मतदाता अच्छे हैं। संदीप सिंह राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह के पौत्र हैं। इसलिए उनका चुनाव किया गया है।

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को सौंपी जिम्मेदारी
अलीगढ़ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को सरकार ने चुना है वहीं संगठन की ओर से गोविंद नारायण शुक्ल को भेजा जा रहा है। हाथरस सीट की बैठक में सरकार की ओर से मंत्री धर्मवीर प्रजापति को भेजा गया है जबकि संगठन की ओर से भूपेंद्र चौधरी को लगाया गया है।

भाजपा का गढ़ है ब्रज
लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज में बड़ी जीत हासिल की थी। 13 सीटों से 10 पर भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली थी। सिर्फ मैनपुरी, फिरोजाबाद और बदायूं लोकसभा सीट को बचाने में समाजवादी पार्टी का परिवार सफल हुआ था। ब्रज को अपना किला मानने वाली भाजपा अब पूरी ताकत के साथ इन तीनों को समाजवादी पार्टी से छीनने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा का मकसद सभी सीटों पर जीत को दोहराना है। इसी उद्देश्य से पार्टी और संगठन काम कर रहा है। फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र संचालन समिति की बैठक में डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे तो इसी सीट के लिए मेयर नवीन जैन को संयोजक बनाया गया है। एटा और आंवला लोकसभा क्षेत्र की बैठकें दो नवम्बर को होंगी, जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से सुरेश पासी और संगठन की ओर से क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार आंवला लोकसभा क्षेत्र की बैठक में सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की मौजूदगी तय की गई है। पार्टी संगठन की ओर से बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मौजूद रहेंगे। तीन नवम्बर को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं और बरेली लोकसभा क्षेत्रों की संचालन समितियों की बैठकें होंगी। पार्टी की ओर से मथुरा सीट के लिए भाजपा नेता राजकुमार चाहर पहले ही चुनाव प्रभारी और डीपी गोयल संयोजक घोषित किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा के दिग्गज नेता का बड़ा बयान, देश में अब नहीं है मोदी लहर
Published on:
01 Nov 2018 04:57 pm
Also Read
View All