आगरा

नेशनल हाईवे पर महिला गैंग ने लूटा चूड़ी व्यापारी

हैदराबाद से फिरोजाबाद जा रहा था चूड़ी कारोबारी, एक लाख तीस हजार की लूट
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 7:36 PM IST
police
नेशनल हाईवे पर महिला गैंग ने लूटा चूड़ी व्यापारी

आगरा। तमाम कोशिशों के बावजूद हाईवे का सफर सुरक्षित नहीं बन रहा है। बदमाशों ने शुक्रवार को चूड़ी कारोबारी को निशाना बनाया। हैदराबाद से फिरोजाबाद के लिए जा रहा चूड़ी कारोबारी रास्ते में लूट लिया गया। एक लाख तीस हजार रुपये की लूट हाईवे पर होने पर पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन, पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

एक्सप्रेस वे कट पर इंतजार कर रहा था युवक
फिरोजाबाद चूड़ी कारोबारी अनुज शर्मा उर्फ राजा पुत्र उमेश चंद्र शर्मा, हुंडा वाला बाग फिरोजाबाद अपने रिश्तेदार के साथ हैदराबाद से लौटा था। चूड़ी का काम करने वाला युवक दिल्ली से एक्सप्रेस वे होते हुए रोडवेज बस से आया था। एक्सप्रेस वे कुबेरपुर कट पर उतरकर वाहन का इंतजार कर रहा था। यहां एटा डिपो की बस रुकी, जिसमें रिश्तेदार सुमित दुबे एटा के लिए चला गया। अनुज ने बताया कि दस पंद्रह मिनट बाद बिना नंबर प्लेट की कार आई। जिसमें एक महिला और तीन पुरुष बैठे थे। कार सवारों ने आवाज लगाई और उसे बैठा लिया। कार में वो पीछे की सीट पर बैठा था। कुछ दूर चलने पर उसकी जेब पर ब्लेड मारा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास रखे एक लाख तीस हजार रुपये छीनकर बदमाश उसे कल्पना ढाबा के पास फेंककर भाग गए। आरोप है कि एक घंटे तक डायल 100 नंबर डायल करने पर भी पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस का नंबर लिया और एत्मादपुर पुलिस से बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवक की जेब पहले से ही कट गई होगी। टप्पेबाजी की घटना की जांच की जा रही है।

हाईवे पर सक्रिय है कार सवार गैंग
हाईवे पर हुई ये कोई नई वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसे होटल पर फेंकने के बाद कार सवार बदमाश फिरोजाबाद की ओर भाग गए। कार में महिला को बैठाकर चलने वाला गैंग एक बार फिर से हाईवे पर सक्रिय हो गया है। जिसे पुलिस का खौफ नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?