आगरा

BREAKING: प्रोपर्टी डीलर के पुत्र से सरेराह लूट, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

बरौली अहीर के गजरई रोड की है घटना।

2 min read
Dec 18, 2017

आगरा। बदमाशों के हौशले दिन व दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बरौली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर के पुत्र से एक लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। घटना उस वक्त की है, जब प्रोपर्टी डीलर का पुत्र पैसों का थैला कार्यालय से घर लेकर जा रहा था।

यहां का मामला
यह मामला बरौली अहीर के गजरई रोड़ का है। यहां के रहने वाले विनोद यादव प्रोपर्टी डीलर हैं। उनका पुत्र विकास यादव आॅफिस आया था। वे कुछ ही देर पहले बैंक से एक लाख की नकदी किसी को देने के लिए निकालकर लाए थे। वो व्यक्ति आया नहीं, तो विनोद यादव ने अपने पुत्र को ये पैसे घर लेजाने के लिए दे दिए।

यहां हुई घटना
विकास यादव एक लाख रुपये की नकदी से भरा बैग हाथ में पकड़कर घर ले जा रहा था। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर घर था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आए। जब तक विकास कुछ समझ पाता, तब तक बाइक सवार बदमाशों ने विकास के हाथ से बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में हुए कैद
घटना के बाद विकास के होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया जा रहा है, जिसमें ये पूरी वारदात कैद है।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
18 Dec 2017 02:50 pm
Also Read
View All