आगरा

नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे भगवान श्री जगन्नाथ, रथयात्रा महोत्सव की तारीख तय

बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी रथयात्रा, विदेशी भक्त भी लेंगे भाग
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2019, 8:33 AM IST
Lord jagannath
Lord jagannath

आगरा। भक्तों को दर्शन देने के लिए श्री जगन्नाथ भगवान एक दिन के लिए मंदिर से बाहर आएंगे और नगर भ्रमण करेंगे। श्रीहरि की दिव्य स्वरूप झांकी अपने भाई बलराम व बहन सुभद्रा के साथ भजन कीर्तन करते हुए 4 जुलाई, 2019 को श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत निकलेगी। जिसमें हजारों भक्तों सहित विदेशी भक्त भी भाग लेंगे। बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर रथयात्रा कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी।

तीन जुलाई को नयन उत्सव
इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने जानकारी देते हुए सभी भक्तों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मान्यता है कि श्रीजगन्नाथ जी के रथ की रस्सी का स्पर्शमात्र करने से व्यक्ति मुक्ति को प्राप्त होता है। बताया कि एक जुलाई को बल्केश्वर महादेव मंदिर से इस्कॉन मंदिर कमला नगर तक व 2 जुलाई को सिंधी बाजार से बेलनगंज तिराहा तक सभी भक्तों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से बैंडबाजों के साथ आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। 3 जुलाई को मंदिर में आयोजित नयन उत्सव में श्रीहरि 15 दिन बाद भक्तों को सुबह 11.30 बजे दर्शन देंगे। इस मौके पर भगवान का विशेष श्रंगार व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।

चार जुलाई को रथयात्रा बल्केश्वर से
चार जुलाई को दोपहर 2 बजे से बल्केश्वर महादेव मंदिर से रथयात्रा प्रारम्भ होकर कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। श्रीहरि के रथ को भक्तजन रस्सी से खींचकर मंदिर तक भजन कीर्तन करते हुए लेकर आएंगे। जहां श्री जगन्नाथ जी महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कान्ता प्रसाद अग्रवाल, अरविन्द स्वरूप दास, राहुल बंसल, अखिल बंसल, अमित बंसल, केशव अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अमित मित्तल, लड्डू भाई, ब्रजेश अग्रवाल, रमेश यादव, अनिल शर्मा, राजीव मल्होत्रा, सूरज वर्मा, विमल नयन, राकेश अग्रवाल, इदेश गोयल, अजय तिवारी, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ. मयंक मित्तल, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक