आगरा

इंस्टाग्राम पर प्यार फिर व्हाट्सएप पर तलाक, मामला ऐसा कि काउंसलर भी हो गए कंफ्यूज

यूपी के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने घर वालों से लड़-झगड़ कर निकाह कर लिया। चार महीने बाद बात बिगड़ी तो पति ने व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 3:21 PM IST
kotwali_sikandara.jpg

सोशल मीडिया से हुए प्यार और फिर बाद में निकाह के चार माह बाद ही खटपट होने से युवती मायके चली गई। अचानक से युवक ने उसे व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे डाला तो युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई।

युवती ने लगाया झूठ बोलने का आरोप
युवती ने जानकारी दी कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से एक युवक के साथ हुई थी। युवक ने खुद को मॉडल बताया और कहा था कि वह मुंबई जाकर मॉडलिंग करेगा। निकाह के लिए परिजन ने पहले तो मना किया फिर उसकी खुशी के लिए 10 माह पहले दोनों का निकाह करा दिया गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद जब वह ससुराल गई तो पता चला कि पति मॉडल नहीं है बल्कि वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। कुछ समय बाद पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया।


दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
युवती का आरोप है कि सास, ससुर ने भी बेटे का साथ दिया और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। दहेज के लिए भी परेशान करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने एक बेटी को भी जन्म दिया है। समझाने की कोशिश की तो पति ने अक्तूबर माह में व्हाट्सएप पर तीन तलाक भेज दिया और बाद में फोन पर भी बोला।


पति ने लगाया यह आरोप
युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी किसी की बात नहीं सुनती है इसीलिये तलाक दिया। परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मगर बात नहीं बन सकी तो मामले में अगली तारीख दी गई है। यह सब कुछ केवल 18 माह में हो जाने से मामला चर्चा में है।

Updated on:
1 Jan 2024, 3:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?