आगरा

श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दी ये प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि बहुत ही धन्यवाद है
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 4:25 PM IST
vlcsnap-2019-11-09-16h22m44s997.png

आगरा। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जमकर सराहना हो रही है। वहीं इस फैसले को लेकर श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि बहुत ही धन्यवाद है सुप्रीम कोर्ट का जिसके उपर पूरे देश के लोगों ने विश्वास किया और विश्वास के अंतर्गत चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम दोनों कोमों ने और मजहबी लोगों ने विश्वास किया और जब वो फैसले की घड़ी आई तो इस फैसले की घड़ी का सबने आगे बढ़कर इस्तकबाल भी किया और स्वीकारा भी है, ये सबसे बड़ी बात है। क्योंकि इस निर्णय पर पूरे देश में ही नहीं, बल्कि विश्व की निगाह टिकी हुई थी कि भारत देश में एक ऐसा संवेदनशील मामला जो एक दो साल का नहीं, बल्कि कई दशकों का मामला है। और ये मामला एक धर्म, एक विश्वास से जुड़ा है और इस मामले में क्या प्रतिक्रिया होगी, तो उसे देखने के लिए पूरे विश्व की मीडिया भी उत्सुक रही। ऐसी स्थिति में हम सभी भारतीयों ने वसुदेव कुटुम्बकम् के सूत्र को धारण करते हुए पूरे देश में शांति का जो माहौल बनाया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। मैं बहुत अभिभूत हूं, और कामना करता हूं, ऐसा माहौल देश का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का बना रहे।

Published on:
Also Read
View All