आगरा

डॉक्टर की कमाई से छह माह में लखपति बन गई नौकरानी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

डॉक्टर को पता भी नहीं चला और नौकरानी करती रही तिजोरी साफ।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 10:18 AM IST
Lakhpati
Lakhpati

आगरा। डॉक्टर दिन रात मेहनत कर कमाई में लगा रहा, उधर उसकी कमाई से नौकरानी लखपति बन गई। हैरान कर देने वाला ये मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर का है। नौकरानी बड़ी ही सफाई के साथ डॉक्टर की तिजोरी से रकम पर हाथ साफ करती रही, और डॉक्टर को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें - शराबी पति की शिकायत करने पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की डोल गई नीयत, महिला को बुला लिया थाने और फिर..., देखें वीडियो

इस तरह हुआ खुलासा
मामला हरीपर्वत क्षेत्र की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर के रहने वाले चिकित्सक डाॅ. विकास मित्तल के घर का का है। कुछ माह पहले उन्होंने घर पर काम करने के लिए सपना नाम की नौकरानी लगाई थी। सपना को घर की रखवाली के अलावा बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी चिकित्सक द्वारा दी गई थी। वहीं घर की सुरक्षा के लिए चिकित्सक ने सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। हाल ही में चिकित्सक कहीं बाहर गए थे। वे वापस आए, तो उन्होंने अपने बैडरूम का सीसीटीवी के फुटेज देखे, उसमें सपना की चोरी की हरकत कैद हो गई।

ये भी पढ़ें - फेसबुक पर अपने हुस्न के जाल में फंसाने वाली हसीना आई पुलिस गिरफ्त में, दोस्ती करने के बाद अकेले बुलाती थी घर पर और फिर करती थी इस तरह शिकार...

चोरी की रकम से बन गई लखपति
डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। जब भी उसे मौका मिलता, वह तिजोरी खोलकर उसमें से रकम निकाल लिया करती थी। पिछले छह माह से चोरी कर रही नौकरानी लखपति बन गई। उसने अपने घर में इस रकम से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, महंगे सोफा सेट और बेड समेत ऐशो आराम की सभी सुविधाएं जुटा ली थीं। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार मान ने बताया आरोपित नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक