
पीलीभीत। बीते दिनों पीलीभीत में बहुचर्चित रहे मैकूलाल अस्पताल पर प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है प्रशासन ने आज अस्पताल का आईसीयू (ICU) व डॉक्टर योगेंद्र का ओपीडी केबिन सील कर दिया है। कार्यवही पूरी होने तक डॉक्टर मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे।
क्या है मामला
मामला पीलीभीत में बीते दिनों लाश का इजाल करने के मामले में चर्चित रहे मैकूलाल अस्पताल का है। अस्पताल के न्यूरो सर्जन पर लाश का इलाज करने के आरोप लगे थे। इसके बाद आज प्रशासन ने अस्पताल पहुँच कर डॉक्टर योगेंद्र का ओपीडी केबिन व आईसीयू वार्ड (ICU ward) पर सील लगा दी। इस दौरान प्रशासन की टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, एसडीएम सदर वन्दना, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्शल मौजूद रहे।