4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में बेटी की हत्या करने वाले पिता के खिलाफ परिवार की तरफ से नहीं दी गई तहरीर, अब पुलिस बनेगी वादी

father murdered his daughter: आगरा में पिता ने पुत्री की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी और स्वयं थाना पहुंच गया। परिवार के सदस्य पहले तो पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे थे। कानूनी कार्रवाई भी नहीं करना चाहती है।
2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

घटनास्थल पर पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

Father Kills Minor Daughter: आगरा में प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस संबंध में परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मृतक परिजन की तरफ से कोई भी तहरीर देने को तैयार नहीं है। जिसके कारण मुकदमा नहीं लिखा जा सका। ‌ अब पुलिस स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराएगी। मामला एकता थाना क्षेत्र का है।

गांव के ही लड़के से करती थी प्रेम

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीते 3 सितंबर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे पचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। यही नहीं बेटी का गला भी दबा दिया। पिता के हमले से बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद चंद्रवीर ने स्वयं पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एकता थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजनों से बातचीत की और आरोपी चंद्रवीर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है बेटी का गांव में के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते मंगलवार को वह बिना बताए घर से चली गई और रात में 1 बजे वापस आई। यह देख पिता काफी नाराज हुआ। उसने बेटी को समझने का प्रयास किया। लेकिन प्यार में अंधी बेटी मानने को तैयार नहीं थी।

चंद्रवीर का एक बेटा गुड़गांव में

चंद्रवीर का एक बेटा गुड़गांव में नौकरी करता है। घटना के दिन गुरुवार को वह भी अपने नौकरी पर चला गया। पत्नी भी किसी काम से बाहर चली गई। घर में बेटी अकेली थी। चंद्रवीर ने बांके से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसने गला दबा दिया। जिससे पुत्री की मौत हो गई और एकता थाना पहुंच गया। जहां उसने बेटी की हत्या करने की जानकारी दी।

एकता थाना पुलिस ने की पूछताछ

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां पर शव पड़ा मिला। घर के सदस्य मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के पक्ष में नहीं थे। काफी समझाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब परिवार की तरफ से कोई भी कानूनी कार्रवाई करना नहीं चाहता है। ‌

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त नगर?

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि 18 साल से कम उम्र की बालिका की हत्या की गई है। शुरुआती पूछताछ में जानकारी हुई की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। जिसमें पिता को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में जानकारी हुई कि पुत्री अपने पिता की बात नहीं मान रही थी। इसी कारण आक्रोश में पिता ने हत्या कर दी। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अब पुलिस वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराएगी।