आगरा

नकाबपोश अज्ञात इको कार सवार बदमाशों ने युवक को घर से उठाया, घायल अवस्था में छोड़ कर भागे

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर से ही युवक को अगवा कर लिया और उसको बुरी तरह से मारा-पीटा, ग्रामीणों की सतर्कता से युवक को अधमरी गंभीर अवस्था में बदमाश छोड़कर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंच कर कर रही जांच।

2 min read
May 15, 2024
Agra Crime,

मंगलवार देर शाम को थाना पिनाहट क्षेत्र में एक घटना सामने आई, जिसमें चचिया रोड पर एक युवक को अज्ञात इको कार सवार बदमाशों ने अपनी कार में डालकर उसे अपहरण कर लिया। इसके बाद वहां पर हल्ला मच  गया, बदमाशो के पीछे दौड़े ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया।  अपने को घिरा देखते हुए बदमाशों ने नगला दलेल के पास युवक को घायल अवस्था में फेंक दिया। युवक की  गंभीर अवस्था को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट  में भर्ती करवाया।  लेकिन युवक की हाल बहुत ही गंभीर होने की वजह से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के  रेफर किया गया है।

ऐसे दिया बदमाशों ने घटना को अंजाम 

मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे, थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चचिया रोड पर निवासी पवन शर्मा पुत्र इंद्रजीत शर्मा अपने घर के बाहर, तेनगुरिया टेंट हाउस के पास खड़े थे। तभी एक इको कार वहां पर पहुंची, जिसमें 7 से 8 लोग नकाबपोश थे। अचानक उस इको कार में सवार लोगों ने पवन को गाड़ी में जबरदस्ती डाल लिया। इसके बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर बस्ती के लोग इकट्ठे हो गए। घटना के समय, इको कार सवार बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर, गांव नगला दलेल के ग्रामीणों ने कार की घेराबंदी शुरू की। बदमाशों ने ग्रामीणों को अपने तरफ आता देखकर युवक को घायल हालत अवस्था में में सड़क के किनारे छोड़ दिया। उसके बाद बदमाश हुसैनपुर की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट ले गई जहाँ पर उसका इलाज शुरू हुआ लेकिन युवक की हालत को बिगड़ता देखकर उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

युवक के होश आने पर शुरू होगी पुलिस कार्यवाही 

थाना प्रभारी पिनाहट, पवन सैनी ने मामले के संदिग्ध होने की बात की है। उन्होंने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, और उसकी होश में आने पर ही मामले का स्पष्टीकरण होगा।

आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Updated on:
15 May 2024 03:14 pm
Published on:
15 May 2024 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर