आगरा

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो ने किया बड़ा फेरबदल

उत्तराखंड के प्रभारी के साथ अब आगरा अलीगढ़ मंडल देखेंगे सुनील कुमार चित्तौड़

2 min read
Oct 05, 2018
Mayawati

आगरा। मायावती लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जबरदस्त तैयारियों में जुटी हैं। दलितों की राजधानी में चुनाव की अहमियत को समझते हुए कोई भी दांव पेंच खेल रही हैं। आगरा अलीगढ़ मंडल में बसपा को और अधिक सक्रिय करने के लिए मायावती ने एक बार पुराने चेहरे पर भरोसा जताया है। आगरा और अलीगढ़ मंडल का मुख्य जोन कोआॅर्डिनेटर एक बार फिर से सुनील कुमार चित्तौड़ को बनाया गया है। इससे पहले सुनील कुमार चित्तोड़ को मिर्जापुर और इलाहाबाद का जोन कोआॅर्डिनेटर बनाया गया था।

विधान परिषद में सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने विधान परिषद में सुनील कुमार चित्तौड़ को पार्टी का नेता प्रतिपक्ष बनाया था। सुनील कुमार चित्तौड़ के विधान परिषद में जाने के बाद आगरा में सक्रियता कम हुई तो मायावती ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आगरा और अलीगढ़ का गढ़ मजबूत करने के लिए फिर से कमान संभालनी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की सक्रियता बूथ स्तर पर पिछले कुछ महीनों से काफी कम रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसके चलते एकबार फिर से सुनील कुमार चित्तौड़ में विश्वास जताया है।

लोकसभा चुनाव के चलते दी बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने एक बार फिर से सुनील कुमार चित्तौड़ में विश्वास जताया है। जोन कोआॅर्डिनेटर रह चुके सुनील कुमार चित्तौड़ को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई। सुनील कुमार चित्तौड़ का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे काम करेंगे। बसपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा।

सात अक्टूबर को है बसपा का आगरा अलीगढ़ सम्मेलन
आगरा में बहुजन समाज पार्टी सात अक्टूबर को मंडलीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। जिसमें मुनकाद अली (राज्यसभा पूर्वसांसद, राष्ट्रीय महासचिव बहुजन समाज पार्टी, प्रदेश प्रभारी राजस्थान, मुख्य ज़ोन इंचार्ज, आगरा-अलीगढ़ मंडल) हेमन्त प्रताप सिंह (मुख्य ज़ोन इंचार्ज आगरा-अलीगढ़), संघ प्रिय गौतम (मुख्य जोन इंचार्ज आगरा अलीगढ़), संतोष आनंद, सत्यप्रकाश कर्दम, अशोक भारती (मुख्य जोन इंचार्ज, आगरा मंडल) मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

BSP-कांग्रेस में दूरी से BJP को मिली संजीवनी, मध्यप्रदेश की इन 7 सीटों पर हुआ त्रिकोणीय मुकाबला

Updated on:
05 Oct 2018 05:53 pm
Published on:
05 Oct 2018 05:50 pm
Also Read
View All