आगरा

बसपा सुप्रीमो मायावती का लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत सफाई अभियान

सुनील चित्तौड़ को आगरा से हटाकर इलाहाबाद भेजा गया।

2 min read
Apr 17, 2018

आगरा। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सफाई अभियान शुरू कर दिया है। संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। कई नेता बसपा सुप्रीमो के निशाने पर हैं, इसी कड़ी में आगरा - अलीगढ़ मंडल के जोन प्रभारी के पद पर छह साल तक रहे सुनील चित्तोड़ को हटा दिया गया है। उन्हें इलाहबाद - मिर्जापुर का जोन प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें -

भगवान परशुराम ने अपनी मां और भाइयों का काट दिया था सिर, पढ़िये ये कथा

इसलिए उठाया ये कदम
मायावती द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का कारण कार्यकर्ताओं का विरोध बताया जा रहा है। सुनील चित्तोड़ को 2012 में आगरा अलीगढ़ मंडल का जोन प्रभारी बनाया गया था। उस समय बसपा की जिले में छह सीटें थीं, इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 में बसपा के हाथ से फतेहपुर सीकरी सीटी भी चली गई। वहीं आगरा में बसपा को पांच से छह सीट मिला करती थीं, जो 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक भी सीट बसपा के खाते में नहीं गिरी। इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं में सुनील चित्तोड़ के खिलाफ आक्रोश फूटने लगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर प्रदर्शन किया। पार्टी को कमजोर करने और कार्यकर्ताओं की बात न सुनने का भी सीधा आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ें -

इंडिया डांस फेस्टिवल में दिखा जलवा

अभी नहीं हुई घोषणा
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेन्दु अरुण ने बताया कि सुनील चित्तोड़ की जगह अभी नए जोन प्रभारी की घोषणा नहीं हुई है। अभी आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी मुनकाद अली पर है। आगरा मंडल के लिए प्रताप सिंह बघेल और हेमंत प्रजापति जोन प्रभारी हैं।

ये भी पढ़ें -

अक्षय तृतीया विशेषः परशुराम अपने पिता के साथ हिमालय से लेकर आए थे शिवलिंग, कैलाश में है स्थापित

गुरु अंगद देव जी के प्रकाश उत्सव पर सजा भव्य कीर्तन दरबार

Published on:
17 Apr 2018 02:33 pm
Also Read
View All